{"_id":"611dfae296573349f43b69bf","slug":"when-bollywood-actress-sonika-gill-cut-her-hand-in-ram-lakhan-warp-up-party-create-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब 'राम लखन' की हीरोइन ने पार्टी में काट ली थी हाथ की नस, फिर जो हुआ...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब 'राम लखन' की हीरोइन ने पार्टी में काट ली थी हाथ की नस, फिर जो हुआ...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनिका गिल, माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2-3 घंटे में फिल्मों का आनंद लेने वाले दर्शक भी शायद इतने सालों में जान गए होंगे कि फिल्में बनाना आसान काम नहीं है। एक अच्छी कहानी के लिए मनचाही स्टार कास्ट को साइन करना और फिर बिना किसी रुकावट या विवाद के फिल्म पूरी कर लेना बहुत ही मुश्किल है। कई बार फिल्म की कहानी के साथ साथ पर्दे के पीछे शूटिंग के वक्त हुई कहानियां भी काफी दिलचस्प होती हैं। ऐसी ही एक घटना हुई थी सुभाष घई की फिल्म 'राम लखन' के वक्त।
जब इस अभिनेत्री ने काट ली अपने हाथ की नस
80 के दशक के मशहूर निर्देशक सुभाष घई की फिल्म 'राम लखन' तो बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ , डिंपल कपाड़िया, अनिल कपूर , माधुरी दीक्षित और गुलशन ग्रोवर अहम भूमिका में थे। सुभाष घई के लिए कहा जाता है कि वो जानते हैं कि कलाकरों से कैसे काम करवाना है। इतना ही नहीं वह आज भी समय के पाबंद व्यक्ति हैं। सेट पर उन्हें सब कुछ समय पर चाहिए होता है लेकिन आज हम आपको सुभाष घई और फिल्म राम-लखन से जुड़ा वो किस्सा बताने जा रहे हैं, जो आपको भी हैरान कर देगा। जानिए ऐसा क्या हुआ, जब फिल्म की हीरोइन ने अपने हाथ की नस काट ली।
Trending Videos
2 of 5
अनिल कपूर, सोनिका गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में जैकी, डिंपल, अनिल, माधुरी और गुलशन के अलावा बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री सोनिका गिल भी काम कर रहीं थी। तमाम बड़े एक्टर्स सुभाष के व्यवहार से वाकिफ थे और फिल्म को गंभीरता से ले रहे थे। सभी सेट पर सही वक्त पर पहुंचते थे। सोनिका के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने के बाद भी वह अक्सर सेट पर हंसी मजाक करती थीं। यहां तक कि कई बार सेट पर लेट पहुंचती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सुभाष घई
- फोटो : instagram/subhashghai1
निर्देशक सुभाष घई ने सोनिका को पहले कई बार समझाया लेकिन वह उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती थीं। एक दिन फिल्म के गाने को फिल्माया जाना था, सोनिका के आलावा सभी कलाकार समय पर पहुंच चुके थे। सुभाष इस बात से गुस्सा थे। शूटिंग शुरु हुई तो लगातार सोनिका शॉट नहीं दे पा रहीं थी। सुभाष घई को अब गुस्सा आ गया था और वह सबके सामने उन्हें डांटने लगे।
4 of 5
राम लखन
- फोटो : Twitter
स्टारडस्ट मैग्जीन की खबर के अनुसार फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई और इसके बाद रैप-अप पार्टी रखी गई। इस पार्टी में सोनिका और घई का आमना सामना हुआ, जहां सोनिका को लगा कि सुभाष जानबूझकर सबके सामने उन्हें अपमानित कर रहे हैं। इस बात से सोनिका बेहद आहत हो गईं। वह मेकअप रुम में जाकर पहले तो बहुत रोईं और फिर अपने हाथ की नस काट ली। हालांकि उन्हें तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
राम लखन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस हादसे के बाद सभी अखबारों के पन्नों पर ये खबर छपी थी। जब सोनिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया जबकि सुभाष घई ने सोनिका द्वारा कलाई काटने की बात को माना लेकिन उन्होंने कहा कि सोनिका ने अपनी निजी समस्याओं के चलते हाथ की नस काटी थी। सुभाष घई की फिल्म राम-लखन को रिलीज के पूरे 32 साल हो गए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 80 के दशक में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस जमाने में राम-लखन ने करीब 18 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X