फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: जब लगातार रिजेक्शन मिलने के बाद कटरीना ने बदल लिया था नाम, फिर ऐसे मिली करियर को उड़ान

Sun, 16 Jul 2023 09:40 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 16 Jul 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
katrina kaif birthday special know about tiger 3 actress debut film and personal life here in detail
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ आज यानी 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर कटरीना ने इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म बूम से की थी। इस फिल्म में उनके अलावा बी- टाउन के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और गुलशन ग्रोवर भी नजर आए थे।

 
katrina kaif birthday special know about tiger 3 actress debut film and personal life here in detail
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज कटरीना की गिनती बॉलीवुड की दमदार और खूबसूरत हसीनाओं में होती है। मगर एक समय ऐसा भी था जब इंडस्ट्री में उन्हें एक के बाद एक रिजेक्शन मिल रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें अपना नाम भी बदलना पड़ा। जी हां, कटरीना कैफ का असली नाम कटरीना टरकॉटा है। एक्ट्रेस ने जब अपने इस नाम से बॉलीवुड में कदम रखा था, तब लोगों को उनका नाम बोलने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।

katrina kaif birthday special know about tiger 3 actress debut film and personal life here in detail
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों की मानें तो इसके पीछे फिल्म 'बूम' की प्रोड्यूसर आएशा श्रॉफ का हाथ है। अपने करियर के दौरान एक्ट्रेस ने 'जब तक है जान', 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर कटरीना फैंस के दिलों पर राज करती हैं।

Manasvi Mamgai: 'द ट्रायल' में अपने दमदार अभिनय से मनस्वी ने सबको किया हैरान, जमकर हो रही एक्ट्रेस की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif birthday special know about tiger 3 actress debut film and personal life here in detail
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा कैटरीना की जोड़ी पहले बार विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
katrina kaif birthday special know about tiger 3 actress debut film and personal life here in detail
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो कटरीना ने अभिनेता विक्की कौशल से शादी रचाई है। 9 दिसम्बर 2021 को राजस्थान के सवाईमाधोपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। विक्की और कटरीना की गिनती बी टाउन के क्यूट कपल्स में होती है। बता दें कि दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।

यह भी पढ़ें-  Rahul Roy: राहुल रॉय के हाथ ऐसे लगी थी 'आशिकी', अभिनेता ने पहली फिल्म के लिए मिली फीस का भी किया खुलासा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed