फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky-Katrina: बर्थडे पर विक्की संग समंदर किनारे रोमांटिक हुईं कटरीना, खूबसूरत तस्वीरों पर हार बैठेंगे दिल

Mon, 17 Jul 2023 08:48 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 17 Jul 2023 08:48 AM IST
विज्ञापन
katrina kaif birthday vicky kaushal shared romantic pictures see actor latest post
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने विदेशी धरती से आकर भारत में अपने पैर जमाए हैं, जो कि आसान काम नहीं है। बीते दिन कटरीना ने अपना जन्मदिन मनाया है। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए वह हाल ही में पति विक्की कौशल के साथ वेकेशन पर रवाना हुई थीं, जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं। अब विक्की कौशल ने अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। 

katrina kaif birthday vicky kaushal shared romantic pictures see actor latest post
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल ने अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जो पोस्ट साझा की है वह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। कटरीना कैफ का 40वां बर्थडे काफी स्पेशल रहा। एक्ट्रेस ने अपने पति विक्की कौशल के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। अभिनेत्री का  दोनों को इस फोटो में समुद्र के किनारे रोमांटिक अंदाज में देखा गया। इन फोटोज पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Jawan Prevue: ट्विटर की बदली नीतियों का शाहरुख को फिर मिला फायदा, बायकॉट गैंग की तमाम कोशिशें फेल
 
katrina kaif birthday vicky kaushal shared romantic pictures see actor latest post
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

इस पोस्ट में विक्की ने अपनी वाइफ को फोटो पोस्ट कर रोमांटिक तरीके से विश किया। इंस्टाग्राम पर एक्टर ने दो फोटो पोस्ट की जिसमें वो एक साथ में पोज दे रहे थे। एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'तुम्हारे जादू से आश्चर्यचकित हूं… हर दिन। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार!।' लुक की बात करें तो कपल काफी सिंपल अंदाज में नजर आया। कटरीना ने जहां येलो कलर की ड्रेस पहनी थी तो नहीं विक्की को व्हाइट कलर की शर्ट में देखा गया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif birthday vicky kaushal shared romantic pictures see actor latest post
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

इस फोटो में दोनों बाहों में बाहें डालकर कैमरे के लिए पोज कर रहे हैं। एक तस्वीर में ये स्टार कपल एक-दूसरे की आंखों में देखकर स्माइल कर रहा है तो वहीं दूसरी में कैटरीना नीचे देखकर शर्मा रही हैं और विक्की भी खुलकर हंस रहे हैं। 

विज्ञापन
katrina kaif birthday vicky kaushal shared romantic pictures see actor latest post
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में होंगे, वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस के पास विजय सेतुपति के साथ ‘मैरी क्रिसमस’ भी पाइपलाइन में हैं। वहीं विक्की बहुत जल्द ‘सैम बहादुर’ में दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed