फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर की खबरों के बीच कटरीना कैफ ने गलती से साझा की विक्की कौशल संग तस्वीर, बाद में कर दिया डिलीट

Mon, 04 Jan 2021 08:05 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Jan 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif delete photo with vicky kaushal reflection after shares on instagram
विक्की-सनी, इसाबेल-कटरीना - फोटो : instagram/vickykaushal09, katrinakaif

बॉलीवुड के गॉसिप के गलियारों में लंबे समय से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के अफेयर की खबरें हैं। सेलिब्रेशन का कोई भी मौका हो दोनों को एक ही जगह स्पॉट किया गया है। यही नहीं विक्की कौशल कई बार कटरीना के घर जाते हुए देखे गए। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। अब कटरीना कैफ के एक पोस्ट ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है।

Katrina Kaif delete photo with vicky kaushal reflection after shares on instagram
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

दरअसल न्यू ईयर के मौके पर कटरीना की बहन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की थी। वहीं विक्की ने अपने भाई के साथ स्विमिंग पूल के किनारे से एक तस्वीर पोस्ट की। दोनों की लोकेशन एक जैसी ही थी। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चारों ने साथ ही में अलीबाग के फार्महाउस में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। बताया जा रहा है वहां उन्होंने एक कॉटेज रेंट पर लिया था।

Katrina Kaif delete photo with vicky kaushal reflection after shares on instagram
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

इन सबके बीच कटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह बोर्ड गेम को एन्जॉय करती नजर आईं। उनकी तस्वीर में पीछे शीशे में विक्की कौशल का रिफ्लेक्शन कैद हो गया। कटरीना को जैसे ही इसका अंदाजा लगा उन्होंने इंस्टा स्टोरी से यह तस्वीर डिलीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif delete photo with vicky kaushal reflection after shares on instagram
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

अंबानी की होली पार्टी में पहुंचे थे साथ
पिछले दो साल से कटरीना और विकी कौशल के अफेयर की खबरें आ रही हैं। दोनों को पहली बार तब नोटिस किया गया जब अंबानी की होली पार्टी में साथ में नजर आए थे। इसके अलावा हाल ही में क्रिसमस पार्टी के दौरान भी विक्की कौशल, कटरीना कैफ के घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
Katrina Kaif delete photo with vicky kaushal reflection after shares on instagram
कटरीना कैफ - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना की आने वाली फिल्में
कटरीना कैफ साल 2019 में सलमान के साथ ही फिल्म भारत में नजर आईं। 2020 में उन्हें दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में एक गीत पर डांस करने का मौका मिला। यह सिर्फ एक स्पेशल अपीयरेंस ही रहा। इस हिसाब से देखा जाए तो कटरीना की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। 2021 में उनकी दो फिल्में सूर्यवंशी और फोन भूत रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed