{"_id":"5bfa8e70bdec22417a2ec898","slug":"katrina-kaif-dress-brought-four-countries-in-film-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' में कटरीना के कॉस्ट्यूम पर बड़ा खुलासा, चार अलग-अलग देशों के मंगवाए गए कपड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' में कटरीना के कॉस्ट्यूम पर बड़ा खुलासा, चार अलग-अलग देशों के मंगवाए गए कपड़े
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
zero
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप हो जाने के बाद कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को अपनी आने वाली अगली फिल्म 'जीरो' (Zero) से काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ 'जीरो' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया। इस बीच फिल्म में कटरीना कैफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Zero
- फोटो : social media
फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें कटरीना कैफ एक अभिनेत्री की भूमिका में दिखाई देंगी। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार फिल्म में कटरीना कैफ के सभी कॉस्ट्यूम को भारत में बनवाने के बजाय, अलग-अलग देशों से मंगवाया गया है। बताया जाता है कि फिल्म के निर्देशक की खास मांग पर उनके कॉस्ट्यूम को मंगवाया गया है।
katrina kaif
- फोटो : twitter
खबरों की मानें तो फिल्म 'जीरो' के लिए पेरिस, मिलान, दुबई और लंदन से कटरीना कैफ के कपड़ों को मंगवाया गया है। चूंकि फिल्म में कटरीना मशहूर और स्टाइलिश अभिनेत्री की भूमिका में हैं, ऐसे में 'जीरो' के निर्देशक आनंद एल राय चाहते थे कि फिल्म में कटरीना कैफ का लुक बेहद अलग और बहुत स्टाइलिश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरो
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि उनके कपड़े पेरिस, मिलान, दुबई और लंदन के अलग-अलग जगह से लाए गए हैं। इसमें से कुछ कपड़े अंतरराष्ट्रीय डिजाइनरों द्वारा बनाए गए हैं। कैटरीना फिल्म 'जीरो' में अलग-अलग जंपसूट और ग्लैम कपड़े पहनी हुई नजर आएंगी। फिल्म में कटरीना कैफ हमेशा नशे में रहने वाली अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी। उनके किरदार का नाम बबीता है।
विज्ञापन
जीरो
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' का निर्देशन राझंणा और तनु वेड्स मनु सीरीज बनाने वाले डायरेक्टर आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बीते दिनों फिल्म की पहला गाना 'मेरा नाम तू' रिलीज हुआ। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह गाना शाहरुख और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया गया है।