फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG!: ‘रेस 3’ बनाने वाले रमेश तौरानी को समझ ही नहीं आई ‘अंधाधुन’, ‘मेरी क्रिसमस’ के लिए छूटते ही कर दी हां

Thu, 04 Jan 2024 09:34 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Jan 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif film Merry Christmas producer Ramesh Taurani refused to produce Sriram Raghavan movie Andhadhun
रमेश तौरानी, श्रीराम राघवन और कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म जगत में टिप्स म्यूजिक कंपनी का बड़ा नाम रहा है। नए जमाने के शो मैन सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ के म्यूजिक राइट्स कंपनी ने छह करोड़ रुपये में खरीद कर बीती सदी का सबसे बड़ा धमाका किया था। कंपनी साथ-साथ फिल्में भी बनाती रही और बीते साल जब टी सीरीज की फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज को देखते हुए कंपनी ने अपनी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ जनवरी तक खिसकाई, तभी इस बात का इलहाम होना शुरू हो गया था कि देर आयद, दुरुस्त आयद, वाली बात सिर्फ मुहावरे तक ही सीमित नहीं है।

Katrina Kaif film Merry Christmas producer Ramesh Taurani refused to produce Sriram Raghavan movie Andhadhun
'मेरी क्रिसमस' की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टिप्स म्यूजिक कंपनी रमेश तौरानी और उनके भाई कुमार तौरानी की साझेदारी में खुली कंपनी है, जो अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टेड कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी की बनाई फिल्मों का किसी जमाने में दर्शक बेसब्री से इंतजार किया करते थे। ममता कुलकर्णी की फिल्म ‘बेकाबू’ से साल 1996 में शुरू हुआ ये सिलसिला अब ‘रेस 3’, ‘भूत पुलिस’ और ‘गैसलाइट’ जैसी फिल्मों तक आ पहुंचा है। टिप्स की नई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ है लेकिन अगर रमेश तौरानी को फिल्म ‘अंधाधुन’ का सार समझ आया होता तो उनका विस्तार अब तक न जाने कहां से कहां तक हो गया होता।

Katrina Kaif film Merry Christmas producer Ramesh Taurani refused to produce Sriram Raghavan movie Andhadhun
'मेरी क्रिसमस' की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कम लोगों को ही पता होगा कि निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'अंधाधुन' साल 2018 की लागत पर सबसे ज्यादा मुनाफा करने वाली फिल्म रही है। फिल्म ने भारत से तीन गुना ज्यादा कमाई चीन में की और ये फिल्म सबसे पहले लेकर श्रीराम टिप्स म्यूजिक कंपनी के रमेश तौरानी के पास ही गए थे। इस बात का खुलासा निर्माता रमेश तौरानी ने खुद गुरुवार को फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया।
Animal Sudip Sharma: हथौड़ा त्यागी रचने वाले सुदीप शर्मा को ‘एनिमल’ लगी कमजोर, बोले, मुझे फिल्म पसंद नहीं आई

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif film Merry Christmas producer Ramesh Taurani refused to produce Sriram Raghavan movie Andhadhun
'मेरी क्रिसमस' की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक श्रीराम राघवन और निर्माता रमेश तौरानी पहली बार फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में साथ काम कर रहे हैं। हिंदी और तमिल भाषा में एक साथ बनी इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म को लेकर निर्माता रमेश तौरानी फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान काफी उत्साहित दिखे।
Alka Yagnik: अलका याग्निक को याद आए एआर रहमान के साथ काम करने के पुराने दिन, कहा- 'घंटों करना पड़ा था इंतजार'

विज्ञापन
Katrina Kaif film Merry Christmas producer Ramesh Taurani refused to produce Sriram Raghavan movie Andhadhun
रमेश तौरानी, श्रीराम, कटरीना, विजय सेतुपति और संजय कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता रमेश तौरानी ने इस मौके पर बताया, 'श्रीराम राघवन की फिल्म 'अंधाधुन' पहले मैं प्रोड्यूस करने वाला था। लेकिन, जब उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी 15 मिनट सुनाई तो मुझे कहानी समझ में ही नहीं आई। श्रीराम राघवन 15 मिनट से ज्यादा किसी को अपनी कहानी सुनाते नहीं है। मुझे कहानी समझ में नहीं आई और मैंने फिल्म प्रोड्यूस नहीं की। लेकिन, जब फिल्म हिट हुई और अगली बार 'मेरी क्रिसमस' को लेकर श्रीराम राघवन मेरे पास आए तो मैने तुरंत हां कर दी।'
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने जताई अयोध्या में राम मंदिर जाने की इच्छा, बोले- 'परिवार के साथ जाऊंगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed