{"_id":"5cc69430bdec22073c2c68c2","slug":"katrina-kaif-old-commercial-with-vijay-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों पुराने इस एड में कटरीना को आपने नोटिस किया क्या? इस वजह से अब वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सालों पुराने इस एड में कटरीना को आपने नोटिस किया क्या? इस वजह से अब वायरल हो रहा वीडियो
कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही भारत के लिए कटरीना ने प्रमोशन शुरू कर दिया है।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कटरीना ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। कटरीना ने खुलासा किया कि फिल्मों से पहले उन्होंने कई एड किए। इन्हीं में से एक एड था साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थालपति विजय के साथ। शूट के वक्त कटरीना को अंदाजा भी नहीं था कि थालपति विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इतने बड़े एक्टर हैं। ये उन्हें बाद में पता चला।
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : YouTube
कटरीना ने बताया कि 'एड की शूटिंग ऊटी में हुई। हम जमीन पर बैठे थे। मुझे बहुत कोल्ड हो रखा था। मैं फोन पर बात कर रही थी तभी मैंने देखा कि कोई मेरे सामने खड़ा है। मुझे लगा कि कोई होगा तो मैंने उसकी ओर देखा नहीं बस पैर की ओर नजरें गईं। तब मुझे बताया गया कि इसके साथ मुझे एड शूट करना है। सुपरस्टार होने के बावजूद वो बहुत विनम्र थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : file photo
विजय के अलावा कटरीना ने साउथ के कई एक्टर्स के साथ काम किया है। मॉडलिंग के बाद कटरीना ने साल 2003 में फिल्म बूम से करियर की शुरुआत की लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया से। सलमान खान के साथ इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्में कीं और सफलता की ऊंचाईयां चढ़ती चली गईं।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : file photo
भारत में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म को सलमान खान की प्रोड्क्शन कंपनी के साथ ही उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।