{"_id":"617a1a86058331662c63d37e","slug":"katrina-kaif-once-said-that-she-wants-to-invite-whole-world-when-she-gets-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गपशप: अपनी शादी में इन्हें बुलाना चाहती हैं कटरीना कैफ, कहा था- जब आप ऐसे फैसले लेते हैं तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गपशप: अपनी शादी में इन्हें बुलाना चाहती हैं कटरीना कैफ, कहा था- जब आप ऐसे फैसले लेते हैं तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में बेहद खास होता है चाहे वह कोई आम इंसान हो या फिर सेलेब्रिटी। बॉलीवुड में शादियां हमेशा से टॉक ऑफ द टाउन रही हैं। इन दिनों अभिनेत्री कटरीना की शादी चर्चा में है। ऐसी खबरें हैं कि कटरीना विक्की कौशल से दिसंबर में शादी करने जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने सब्यसाची का लहंगा पहनने का मन बना लिया है। हालांकि ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। वायरल हो रही शादी की खबरों के बीच कटरीना कैफ ने पहली बार अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
शादी को लेकर क्या सोचती हैं कटरीना कैफ
दरअसल, जब उनसे उनके वेडिंग प्लान के बारे में पूछा गया तो कटरीना ने कहा कि यह सवाल पिछले 15 सालों से पूछा जा रहा है। कटरीना का अभी शादी करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना ने अपनी शादी के प्लान को लेकर बातें की थी। साथ ही यह भी बताया था कि वो अपनी शादी में किसे बुलाना चाहती है।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : Instagram
साल 2015 में भी कटरीना की शादी की खबरों की चर्चा जोरों पर थीं। ऐसे में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि जब वह शादी करेंगी तो पूरी दुनिया को बताएंगी। कटरीना ने कहा था कि, 'जब आप शादी करने के बारे में सोचते हैं तो आप पूरी दुनिया को बताने के लिए तैयार रहते हैं कि हम एक कमिटमेंट करने जा रहे हैं'।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
कटरीना ने आगे कहा कि, 'आप लोगों से बात करने को तैयार रहते हैं। मैं चाहूंगी की मेरी शादी में पूरी दुनिया शामिल हो'। साथ ही उन्होंने कहा था कि मेरे जैसी प्राइवेट इंसान अगर प्यार या रिश्ते को लेकर बात करने में सहज महसूस नहीं करती है तो लोग यह समझ लेते हैं कि मैं घमंडी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल की रोका सेरेमनी की तस्वीर वायरल हो गई थी। इसके बाद ये खबर फैल गई थी कि विक्की और कटरीना ने शादी करने का फैसला कर लिया है। हालांकि दोनों ही सितारों की टीम ने इस खबर को झूठा बताया था और कहा था कि कोई भी रोका सेरेमनी नहीं हुई है बल्कि कटरीना बहुत जल्द टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश जा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की खबरों को बेशक कटरीना ने नकार दिया हो, लेकिन विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप के बारे में अब भी कटरीना कैफ ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है लेकिन वह अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं कर रही हैं। अब देखना होगा कि कटरीना के दुल्हन बनने का सपना देखने वाले फैंस के अरमान कब तक पूरे होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।