फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत' हिट होते ही कटरीना ने दीपिका से छीनी बड़े बजट की फिल्म, 37 साल पहले कमाई के तोड़ चुकी रिकॉर्ड

Sun, 21 Jul 2019 03:59 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 21 Jul 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif replaced Deepika Padukone in Amitabh Bachchan film remake Satte Pe Satta
deepika padukone, katrina kaif - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन दीपिका पादुकोण के चाहने वालों के अरमानों पर फिल्म सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने जा रहे निर्माता रोहित शेट्टी की योजनाओं ने पानी फेर दिया है। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की इस सुपर हिट फिल्म के फराह खान के निर्देशन में बनने जा रहे रीमेक में अब ऋतिक रोशन का साथ दीपिका नहीं बल्कि कटरीना कैफ देने जा रही हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो दीपिका की फीस इस मामले में सबसे बड़ी अड़चन बनी और निर्माता किसी भी सूरत में उन्हें ऋतिक से ज्यादा फीस देने को तैयार नहीं हुए।
Katrina Kaif replaced Deepika Padukone in Amitabh Bachchan film remake Satte Pe Satta
katrina kaif - फोटो : instagram
फिल्म बैंग बैंग में ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ पहले भी काम कर चुके हैं और दोनों की जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह भी रहा है। फिल्म सत्ते पे सत्ता की रीमेक में दोनों की जोड़ी तय होने से इस फिल्म के साथ साथ कटरीना कैफ को भी खासा फायदा होता दिख रहा है। 
Katrina Kaif replaced Deepika Padukone in Amitabh Bachchan film remake Satte Pe Satta
Hrithik Roshan - फोटो : social media
माना जा रहा है कि इस फिल्म में कटरीना की एंट्री रोहित शेट्टी और सलमान खान के बीच बने नए रिश्तों का ही परिणाम है। फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में ऋतिक रोशन के अमिताभ बच्चन वाला रोल करने की खबर फिल्म सुपर 30 की ऐन रिलीज के वक्त पर आई। इससे ऋतिक की ब्रांड वैल्यू में भी एकदम से उछाल आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif replaced Deepika Padukone in Amitabh Bachchan film remake Satte Pe Satta
deepika padukone - फोटो : social media
इस ऐलान के साथ ही खबर ये भी थी कि फिल्म में फीमेल लीड दीपिका पादुकोण करने जा रही हैं। लेकिन, इसके बाद बात फीस पर अटक गई। सूत्र बताते हैं कि दीपिका फिल्म छपाक के लिए मिली अपनी फीस से अब नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं और सत्ते पे सत्ता का रीमेक प्रोड्यूस कर रहे रोहित शेट्टी फिल्म को एक तय बजट में ही बनाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
Katrina Kaif replaced Deepika Padukone in Amitabh Bachchan film remake Satte Pe Satta
satte pe satta - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण को फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में रीप्लेस करने के साथ ही कटरीना कैफ की फिल्मोग्राफी में एक और फिल्म ऐसी जुड़ गई है जिसके लिए साइन किसी और हीरोइन को किया गया और बाद में ये लीड रोल उन्हें मिला। सलमान खान की फिल्म भारत में भी पहले लीड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा थीं और प्रियंका के ये फिल्म छोड़ने के बाद ये फिल्म कैटरीना की झोली में आ गिरी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed