फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ ने किया अपने बर्थ डे प्लान का बड़ा खुलासा, इस तरह दोस्तों के साथ करेंगी सेलिब्रेट

Sun, 07 Jul 2019 08:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 07 Jul 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif revealed her 36th Birthday Plan
Katrina Kaif - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का बर्थ डे 16 जुलाई को होता है। इस बार वह अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस बीच उनके बर्थ डे प्लान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं अब खुद कटरीना कैफ ने अपने बर्थ डे प्लान का खुलासा कर दिया है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
Katrina Kaif revealed her 36th Birthday Plan
katrina kaif - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के अनुसार कटरीना कैफ ने अपने बर्थ डे प्लान का खुलासा करते हुए कहा है कि, 'मैं बर्थ डे के दौरान कुछ समय के लिए अपने दोस्तों और बहनों के साथ कहीं घूमने जाउंगी, क्योंकि मुझे कुछ समय का ब्रेक चाहिए। इसलिए कहीं घूमने जाने से बेहतर मेरे लिए कुछ भी नहीं है।'
Katrina Kaif revealed her 36th Birthday Plan
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
वहीं कटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने सिनेमाघरों में दर्शकों के दिलों को खूब जीता है। उनकी फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 'भारत' के बाद निर्देशक अली अब्बास जफर ने अब तक के सबसे हिट निर्देशक राजकुमार हिरानी की बराबरी कर ली है। अली के खाते में अब 300 करोड़ रुपये कमाने वाली दो फिल्में टाइगर जिंदा है व सुल्तान और 200 करोड़ रुपये कमाने वाली एक फिल्म भारत है। अब तक ये रिकॉर्ड सिर्फ हिरानी के पास रहा है जिनकी दो फिल्मों पीके और संजू ने 300 करोड़ और थ्री इडियट्स ने 200 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif revealed her 36th Birthday Plan
katrina kaif - फोटो : Twitter
कटरीना कैफ ने 'भारत' के बाद पिछले दिनों फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की थी। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना सिर पर तौलिया बांधे दिख रहे थे। फोटो में कटरीना के साथ कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान भी हैं। दोनों ने ही सफेद रंग का तौलिया लपेटा हुआ है।
विज्ञापन
Katrina Kaif revealed her 36th Birthday Plan
Akshay Kumar and Katrina Kaif - फोटो : instagram
फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा था कि, 'लंबे समय बाद मैं और मम्मी साथ में... लव यू। टॉवलसीरीज।' यहां पर कटरीना ने फराह को मम्मी कहा है। सोशल मीडिया पर कटरीना की इन तस्वीरों को टॉवल सीरीज नाम दिया गया। वहीं कटरीना ने रोहित शेट्टी के साथ भी तौलिया में तस्वीर शेयर की थी। फिल्म 'सूर्यवंशी' का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed