{"_id":"5ccffeb6bdec22070970eda5","slug":"katrina-kaif-revealed-ranbir-kapoor-taught-me-how-instagram-works","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रेकअप के 3 साल बाद कटरीना ने खोली रणबीर कपूर की पोल, कहा- 'वो सोशल मीडिया पर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेकअप के 3 साल बाद कटरीना ने खोली रणबीर कपूर की पोल, कहा- 'वो सोशल मीडिया पर...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 06 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कटरीना कैफ उन चुनींदा एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर बहुत देर से एंट्री की । कटरीना ने साल 2017 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था । इन ढाई सालों में कटरीना के फॉलोवर की संख्या 21 मिलियन हो गई है । कटरीना को इंस्टाग्राम पर लाने का श्रेय रणबीर कपूर को जाता है ।
2 of 5
katrina kaif ranbir kapoor
बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि रणबीर के कहने पर ही कटरीना इंस्टाग्राम पर आईं । इस बात का खुलासा खुद कटरीना ने किया है । हाल ही में कटरीना अरबाज खान के चैट शो पिंच में पहुंची थीं ।
3 of 5
Ranbir Katrina
यहां अरबाज ने कटरीना से पूछा कि क्या आपका सोशल मीडिया पर कोई ऐसा फेक अकाउंट है जिससे आप लोगों को स्टॉक करती हैं । कटरीना ने जवाब दिया, 'बिल्कुल नहीं ।' इस बाद वो बोलीं, 'मुझे पता है कि रणबीर का फेक अकाउंट है ।रणबीर ने ही मुझे इंस्टाग्राम चलाना सिखाया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranbir kapoor, katrina kaif
- फोटो : file photo
बता दें कि रणबीर और कटरीना ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया । अब दोनों अपने ब्रेकअप से बाहर आ चुके हैं । रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट आ चुकी हैं । हाल ही में एक ईवेंट के दौरान रणबीर और कटरीना मिले थे। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर हेलो बोला । थोड़ी बात-चीत की और आगे बढ़ गए ।
विज्ञापन
5 of 5
ranbir kapoor and katrina kaif
कटरीना ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि चीजों को पकड़कर बैठने से कोई फायदा नहीं है । 'मुझे जीवन में आगे बढ़ने के लिए ब्रेक लेना जरूरी था। मैं इस रिश्ते को खत्म करने की जिम्मेदारी लेती हूं । मेरे सामने ऐसी समस्या आ रही थी जिसके लिए मैं जिम्मेदार नहीं थी । मेरी मां ने मुझे समझाया कि कई लड़कियां ऐसी समस्या से जूझती हैं । उन्हें लगता है कि वो अकेली हैं लेकिन तुम अकेली नहीं हो ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।