फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय के साथ कई ब्लॉकबस्टर देने वालीं कटरीना का खुलासा, इस वजह से ट्विंकल से लगता है डर

Tue, 07 May 2019 03:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 07 May 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif reveals akshay kumar wife twinkle khanna makes her nervous
katrina, akshay, twinkle - फोटो : social media

अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर से कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। दोनों ने नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग और वेलकम जैसी हिट फिल्में की हैं। माना जा रहा है दोनों की जोड़ी एक बार फिर से कमाल दिखाएगी।

katrina kaif reveals akshay kumar wife twinkle khanna makes her nervous
katrina kaif - फोटो : instagram

हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचीं कटरीना कैफ ने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर अपना डर जाहिर किया। अवॉर्ड लेने के बाद कटरीना ने कहा कि 'यहां आने से पहले मैं ऐसा सोच रही थी कि ट्विंकल खन्ना यहां ना आएं। उनके आने से मैं नर्वस हो जाती हूं। वो दुनिया की सबसे मजाकिया इंसान में से एक हैं इसलिए उनकी स्पीच भी वैसी ही मजेदार होती है। मैं माफी चाहती हूं। मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि मैं आपसे (ट्विंकल खन्ना) बहुत प्यार करती हूं। मुझे लगता है कि आप सबसे बेस्ट हैं क्योंकि आप रियल हैं।'

katrina kaif reveals akshay kumar wife twinkle khanna makes her nervous
Twinkle Khanna - फोटो : social media

ट्विंकल खन्ना ट्विटर पर अपने मजाकिया ट्वीट्स के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार वो अपनी हाजिर जवाबी से ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देती हैं। फिल्मों से दूर ट्विंकल खन्ना अब राइटिंग का काम करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif reveals akshay kumar wife twinkle khanna makes her nervous
Suryavanshi film - फोटो : twitter

सूर्यवंशी की बात करें तो रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की शूटिंग की खबर खिलाड़ी कुमार अक्षय ने खुद यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करके दी। इस तस्वीर में उनके साथ रोहित शेट्टी, करण जौहर, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी हैं। सभी ने अपनी अपनी फिल्मों का क्लैप बोर्ड पकड़ रखा है।

विज्ञापन
katrina kaif reveals akshay kumar wife twinkle khanna makes her nervous
suryavanshi - फोटो : social media

कटरीना इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट काम करने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं नीना गुप्ता भी चर्चा का विषय बन गई हैं। बात यह है कि नीना गुप्ता इस फिल्म में अक्षय की मां के किरदार में नजर आएंगी। नीना की मानें तो दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। वह कहती हैं 'रोहित शेट्टी की फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं और उनकी काफी सराहना भी हुई है, ऐसे में मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed