{"_id":"5c91d699bdec22140d56a3a4","slug":"katrina-kaif-reveals-wher-her-sister-isabelle-debut-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन को सुपरस्टार बनाने के लिए कटरीना नहीं छोड़ रहीं कोई कसर, डेब्यू के लिए की थी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहन को सुपरस्टार बनाने के लिए कटरीना नहीं छोड़ रहीं कोई कसर, डेब्यू के लिए की थी मदद
कटरीना कैफ ने हाल ही में सलमान खान के साथ भारत की शूटिंग खत्म की है। हाल ही में कटरीना बॉलीवुड के तेजी से उभरते स्टार विक्की कौशल के साथ एक शो में पहुंचीं, जहां विक्की और कटरीना ने अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे कई खुलासे किए जो उनके फैंस लंबे समय से जानना चाहते थे।
2 of 5
katrina kaif, Isabelle
- फोटो : social media
कटरीना से जब उनकी बहन इसाबेल के बारे में सवाल पूछा गया तो वो काफी एक्साइटेड हो गईं। लंबे समय से ऐसी चर्चा थी कि कटरीना की बहन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसाबेल अक्सर कटरीना के साथ पार्टियों और इवेंट्स में साथ देखी जाती हैं। जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जाने लगे थे।
3 of 5
Isabelle Kaif and Sooraj Pancholi
शो में कटरीना ने खुलासा किया कि इसाबेल ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। कटरीना की ये बात सुनकर विक्की कौशल भी हैरान रह गए। कटरीना ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन को एक्टिंग की कई बातें सिखाईं जिससे इंडस्ट्री में उसकी राह आसान हो जाए। इससे पहले खबरें ऐसी थीं कि इसाबेल, आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ फिल्म टाइम टू डांस कर रही हैं। इसका पता नहीं चल पाया है कि कटरीना जिस फिल्म के बारे में बात कर रही हैं क्या ये वही फिल्म है। कटरीना के बाद विक्की कौशल अपनी सक्सेस पर कहते हैं कि वो अभी भी मॉल में नॉर्मल लोगों की तरह ही जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
कटरीना से जब फिल्म जीरो में बबीता कुमारी के रोल पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि निर्देशक आनंद एल राय की वो पहली पसंद थीं। जब आनंद एल राय ने रोल का ऑफर किया तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी। बता दें कि दिसंबर 2018 में शाहरुख खान, अनुष्का और कटरीना स्टारर जीरो रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
सलमान खान के साथ कटरीना की फिल्म भारत इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही फिल्म के सितारे इसके प्रमोशन में जुट जाएंगे। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।