{"_id":"5cd1a4a7bdec22077e09aae9","slug":"katrina-kaif-said-on-her-wedding-i-do-believe-in-the-institution-of-marriage-and-having-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी को लेकर अब क्या सोचने लगी हैं कटरीना कैफ, सलमान खान के भाई को बताई दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी को लेकर अब क्या सोचने लगी हैं कटरीना कैफ, सलमान खान के भाई को बताई दिल की बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 07 May 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अब अपनी फिल्मों के अलावा इस बात को लेकर भी चर्चा में रहती हैं कि वह शादी कब करेंगी। बीते साल बॉलीवुड की कई मशहूर हीरोइनों ने शादी की। इसके बाद से कटरीना कैफ के फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं बीच-बीच में कटरीना भी शादी को लेकर प्रतिक्रिया देती रहती हैं।
2 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
हाल ही में कटरीना कैफ सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान के चैट शो पिंच में नजर आईं। इस दौरान अरबाज ने कटरीना से उनकी शादी प्लान को लेकर कई सवाल किए। अरबाज ने कहा है कि उनके साथ की लगभग सभी अभिनेत्रियां शादी कर रही हैं तो वह कब करेंगी.?
3 of 5
katrina kaif
इस बात का कटरीना कैैफ ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि,' कोई अंदाजा नहीं है,मैं हर दिन अलग जीती हूं। जिंदगी पूरी तरह अप्रत्याशित है। हमें नहीं पता होता कि कब क्या हो जाएगा।' इसके बाद अरबाज ने ये पूछ डाला कि क्या वह भविष्य में सेटल होकर शादी करेंगी.? इस पर कटरीना ने कहा कि 'बतौर इंसान मुझे शादी की संस्था में यकीन है और परिवार बढ़ाने पर विश्वास है, मैं यही करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : file photo
अरबाज खान ने कटरीना कैफ से उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल किए थे जिसका जवाब उन्होंने बेबाकी से दिया। बता दें कि अभिनेत्री कटरीना कैैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने प्यार को पाने में नाकामयाब रही हैं। पहले सलमान खान के साथ उनके रिश्तों की खूब चर्चा सुनने को मिली। इसके बाद कटरीना कैफ की जिंदगी में रणबीर कपूर आए। लेकिन कुछ समय के बाद उनका रणबीर से भी रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : file photo
कटरीना कैफ के वर्क फ्रेंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैैफ के अलावा दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।