{"_id":"5cd170abbdec22077d5bdef5","slug":"sonakshi-sinha-said-she-join-poonam-sinha-road-show-as-daughter-not-celebrity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा ने खोला राज, क्यों मां के रोड शो में उतरीं? राजनीति में एंट्री पर भी कही बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा ने खोला राज, क्यों मां के रोड शो में उतरीं? राजनीति में एंट्री पर भी कही बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 07 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोड शो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस लोकसभा चुनाव में कई फिल्मी सितारों ने राजनीतिक करियर शुरू किया है। इनमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी एक्ट्रेस पूनम सिन्हा भी हैं। पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ रही हैं। उनके खिलाफ भाजपा के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह हैं।
2 of 5
रोड शो के दौरान सोनाक्षी सिन्हा।
- फोटो : amar ujala
हाल ही में पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार के लिए उनकी बेटी एक्ट्रेस सोनाक्षी, अपने भाई कुश सिन्हा के साथ लखनऊ पहुंची। यहां उन्होंने लखनऊ की जनता और फैंस से पूनम सिन्हा के लिए वोट मांगे। वहीं अब मां के चुनावी प्रचार को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा ने पूनम सिन्हा की चुनावी रैली का हिस्सा बनने पर कहा है कि वह रैली में एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी बनकर नहीं बल्कि पूनम सिन्हा की बेटी बन प्रचार करने गई थीं। रैली में मौजूद लोगों को देखकर सोनाक्षी सिन्हा ने खुशी भी जाहिर की है।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला राजनीतिक रोड शो था। इन दिनों वह सलमान खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म दबंग-3 की शूटिंग में भी व्यस्त हैं, लेकिन उनकी मां पहली बार चुनाव लड़ने उतरी थीं इसलिए बिजी होने के बावजूद उन्होंने पूनम सिन्हा के रोड शो के लिए समय निकाल लिया।
आपको बता दें कि हाल ही में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'कलंक' बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट,सिद्धार्थ रॉय कपूर और संजय दत्त जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।