{"_id":"5cd18ccbbdec22071e6d5005","slug":"taapsee-pannu-shared-her-embarrassing-moment-while-she-was-drunk-with-vicky-kaushal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नशे में हुई एक हरकत के लिए आज तक शर्मिंदा हैं तापसी, विक्की कौशल भी साथ में थे मौजूद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नशे में हुई एक हरकत के लिए आज तक शर्मिंदा हैं तापसी, विक्की कौशल भी साथ में थे मौजूद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 07 May 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu,Vicky Kaushal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मनमर्जियां', 'बदला' और 'जुड़वां 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तापसी पन्नू इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के उस पल को याद किया जब उन्हें काफी शर्मिदा होना पड़ा था। इस दौरान वह एक्टर विक्की कौशल के साथ थीं और ये दोनों ही नशे में थे।
2 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने एक पुराने किस्से को याद किया है। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में वह और विक्की कौशल किस तरह से रात को होटल के गार्डन में लेट गए थे। ये किस्सा तापसी पन्नू और विक्की कौशल की फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग खत्म होने पर हुई पार्टी के दौरान का है।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : file photo
तापसी पन्नू ने कहा कि,' पार्टी में मैं और विक्की कौशल बुरी तरह से नशे में होकर होटल के गार्डन में लेट गए थे। मुझे वहां लेटना बहुत अच्छा लग रहा था। ऐसा लग रहा कि मैं यहां सो जाऊं। इसके बाद विक्की कौशल मुझे समझाने लगा कि ये होटल का गार्डन है और हम लोग रोजाना डिनर के बाद यहां टहलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taapsee pannu
- फोटो : file photo
तापसी पन्नू ने आगे कहा कि ,'उस समय मैं विक्की कौशल से कह रही थी मैैं यहां से कहीं नहीं जाऊंगी। इसके बाद विक्की कहने लगा तो मैं जा रहा हूं।' ये किस्सा सुनाते हुए तापसी पन्नू ठहाके लगाकर हंसने लगी थीं। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को उनके बोल्ड बयानों की वजह से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : file photo
हाल ही में तापसी ने एयर इंडिया पर अपना गुस्सा निकाला था। दरअसल तापसी ने एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल किया तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने ट्वीट करते हुए एयर इंडिया को खूब खरी खोटी सुनाई। तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब एयर इंडिया यह सुनिश्चित करे कि आपकी छुट्टियों की शुरुआत बेकार हो, लेकिन पता है क्या, हॉलिडे डेस्टिनेशन पर पहुंचने का इंतजार इस दुखी कर देने वाले ट्रैवल एक्सपीरियंस से बढ़कर है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।