{"_id":"5ea838548ebc3e90a76548c4","slug":"katrina-kaif-share-again-cooking-video-this-time-she-is-chopping","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में फिर से किचन में पहुंचीं कटरीना कैफ, करती दिखीं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में फिर से किचन में पहुंचीं कटरीना कैफ, करती दिखीं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
Link Copied
लॉकडाउन के बीच अभिनेत्री कटरीना कैफ घर पर ही हैं। वो घर के सारे काम खुद ही कर रही हैं। कटरीना पहले भी अपने कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई तक करती नजर आईं। अब कटरीना का नया वीडियो सामने आया है।
Trending Videos
2 of 5
Katrina Kaif
- फोटो : social media
वीडियो में कटरीना कैफ अपने किचन में खड़ी हैं और खाना बनाने की तैयारी करती दिख रही हैं। वो चाकू लेकर चॉपिंग बोर्ड पर कुछ काट रही हैं। हालांकि इस बार कटरीना ने ये नहीं बताया कि वो क्या बनाने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
katrina kaif
- फोटो : social media
वीडियो के साथ कटरीना ने कैप्शन में सिर्फ 'मंगलवार' लिखा। वीडियो देख ऐसा लग रहा है वो चीज को बारीक टुकड़ों में काट रही हैं। इस दौरान कटरीना ने सफेद टीशर्ट के साथ डंगरी पहन रखी है। वो कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं।
इससे पहले कटरीना ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी छोटी बहन इसाबेल के साथ नजर आईं। खास बात है कि इस वीडियो में डिश बनाने के बाद अभिनेत्री ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर आपको भी हंसी आ जाएगी। इस वीडियो में कटरीना इसाबेल के साथ किचन में हाथ आजमा रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों पैनकेक बनाने की कोशिश कर रही हैं। कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'हमें खुद नहीं पता ये क्या है। हम आपको बता देंगे जब हम ये बना लेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
katrina kaif
- फोटो : instagram
फिल्मों की बात करें तो कटरीना की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X