लॉकडाउन के दौरान कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहीं और मजेदार वीडियो साझा करती रहीं। एक बार फिर से कटरीना ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। हालांकि यहां वो थोड़ी उदास भी हैं।
खेल में हारने के बाद कटरीना कैफ ने क्यूट अंदाज में वीडियो किया पोस्ट, लिखा- ‘फिर से खेलने की जरूरत’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कटरीना अपने एक दोस्त के साथ गेम ऑफ सीक्वंस खेल रही थीं लेकिन वो हार गईं। कटरीना अपने दोनों हाथों को गाल पर रखे चुपचाप बैठी हैं और सामने देख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'फ्राइडे नाइट गेम्स, और कौन खेल में हार पसंद करता है। मूड।'
कटरीना के पोस्ट के बाद उनके साथ खेल रहीं दोस्त ने इंस्टाग्राम पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'हा हा हा हा', जिसके जवाब में अभिनेत्री लिखती हैं कि 'दोबारा खेलने की जरूरत है।' कटरीना के इस अंदाज को उनके फैंस बहुत क्यूट बता रहे हैं।
Friday night games ........🃏Who else distinctly dislikes losing at sequence ?? 🙋🏻♀️😡#mood
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
फिल्मों की बात करें तो कटरीना कैफ एक सुपर हीरो फिल्म की तैयारियों में हैं। यह फिल्म निर्माता और निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ एक सुपर वुमन के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने लॉकडाउन भर काफी तैयारियां भी की हैं। अंदाजा है कि अगले साल की शुरुआत से ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
बता दें कि कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया। इसके अलावा कटरीना के पास फोन भूत नाम की फिल्म है। फिल्म में उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर अहम रोल में हैं।