फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरोइन बनने को बेताब हर लड़की को पढ़ना चाहिए कटरीना का ये EXCLUSIVE इंटरव्यू

Sat, 01 Jun 2019 12:58 AM IST
Avinash Pal अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई
अक्षित त्यागी, अमर उजाला, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 01 Jun 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
katrina kaif talks about Bharat and Bollywood in Exlcusive Interview
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

35 साल की कटरीना कैफ अपने 16 साल के करियर में सोफिया, सोनिया, सुरैया, फिरदौस सब बन चुकी हैं, बस भारत की कुमुद जैसा किरदार उन्होंने पहले कभी नहीं किया। यह किरदार कटरीना को तब मिला जब प्रियंका चोपड़ा ने ये फिल्म शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले छोड़ दी। भारत के बाद वह अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में दिखेंगी। कटरीना कैफ से ये खास मुलाकात की अमर उजाला संवाददाता अक्षित त्यागी ने।

katrina kaif talks about Bharat and Bollywood in Exlcusive Interview
katrina kaif - फोटो : social media

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत को जब प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा तो ये फिल्म आपके पास आई, कोई दूसरी खास वजह इस फिल्म को करने की?
प्रियंका के फिल्म छोड़ने का कारण आप पहले से ही जानते हैं, वह इस बात पर पहले ही बयान दे चुकीं है। मेरे पास जब यह स्क्रिप्ट आई तब मैंने बिल्कुल स्वतंत्र रूप से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुझे स्क्रिप्ट पढ़ते ही अपने किरदार से प्यार हो गया। मैं तुरंत इस पर काम करना चाहती थी और अपना सर्वोत्तम देना चाहती थी। मुझे लगता है कि हर एक फिल्म का एक निर्धारित सफर होता है। शायद इस फिल्म का सफर यही था। 

katrina kaif talks about Bharat and Bollywood in Exlcusive Interview
katrina kaif salman khan - फोटो : social media

कैसा रहा एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करना ? 
मुझे लगता है कि अली,  सलमान और मैं, हम सभी इस स्क्रिप्ट पर पूरे मन से काम करना चाहते थे,  इतनी पसंद आई हमें ये स्क्रिप्ट। सलमान और मेरी प्रतिक्रिया इस कहानी को लेकर बिल्कुल एक जैसी रही। चुनौती ये थी कि कैसे हम इस स्क्रिप्ट को परदे पर उतारें। अली अब्बास जफर अपनी फिल्मों सुल्तान और टाइगर जिंदा है से एक कदम आगे बढ़ना चाहते थे और इस फिल्म के साथ अली ने वही किया है। मुझे लगता है कि यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन किरदार होगा। ऐसा किरदार हर कामयाब इंसान की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
katrina kaif talks about Bharat and Bollywood in Exlcusive Interview
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media

यह किरदार आपके चाहने वालों लिए क्या नया लाने वाला है? 
फिल्म भारत में मेरे किरदार कुमुद का हर पहलू ऐसा है जो पहले मुझ पर कभी नहीं देखा गया। मैं इस बात से खुश हूं कि आज भी अपने करियर में मैं कुछ नया करने का दम रखती हूं। लोग कहते हैं कि मैने अपने करियर में कुछ भी खास नया नहीं किया है इसीलिए मैंने इस किरदार के लिए हामी भरी। यह वो समय है जब मैं नए किरदार करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, चाहे फिर वह जीरो की बबीता हो या भारत की कुमुद। कुमुद बहुत ही सीधी साधी लड़की है जो कॉटन और शिफॉन की साड़ियां पहनती है और दिल्ली के एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में काम करती है।  

विज्ञापन
katrina kaif talks about Bharat and Bollywood in Exlcusive Interview
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
फिल्म के मुख्य किरदार भारत के लिए कहानी में कुमुद की कितनी अहमियत है?

कुमुद एक ऐसी महिला है जो भारत के साथ हर घड़ी खड़ी है। वह भारत का एक ऐसा सपोर्ट सिस्टम है जो उससे कभी अलग नहीं होता। वह उसकी शक्ति है। कहानी तो भारत की ही है लेकिन कुमुद और सुनील ग्रोवर उसकी पूरी जिंदगी साथ रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed