दस दिनों तक चलने वाला गणपति उत्सव गुरूवार को महाराष्ट्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। बॉलीवुड में गणपति पूजा की धूम कुछ ज्यादा ही देखने को मिलती है। बॉलीवुड स्टार्स ने अपने घर पर गणपति पूजा की। सलमान खान के हमेशा की तरह गणपति पूजा का आयोजन किया जाता है और इस साल गणेश चतुर्थी पर सलमान खए घर गणपति बिठाए गए।
सलमान के घर गणपति पूजा में कटरीना ने दिखा दी गलत आरती, यूजर्स बोले- अब तक इतना भी नहीं सीखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां सलमान के घर गणपति पूजा के लिए पहुंचे। सलमान खान के परिवार के साथ कटरीना कैफ ने भी भगवान गणेश की आरती की लेकिन फैंस को कटरीना के आरती करने का अंदाज पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल कर दिया गया।
#GanapatiBappaMoraya @beingsalmankhan @arbaazkhanofficial @sohailkhanofficial @arpitakhansharma @aaysharma @alizehagnihotri @nirvankhan15 @iamarhaankhan @katrinakaif pic.twitter.com/bpLKshKD5w
— Atul Agnihotri (@atulreellife) September 13, 2018
कटरीना के आरती करने के तरीके पर कुछ यूजर्स ने कहा, हे भगवान कटरीना को आरती करनी नहीं आती कोई तो सिखाओ इन्हें आरती करने का सही तरीका। इसी तरह कुछ और यूजर्स ने ये तक कह डाला कि जब आरती करनी नहीं आरती तो किसने कहा था करने के लिए।