कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने बीती 9 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में शादी की थी। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे। अब दोनों की हल्दी की फोटो सामने आई है जो वायरल हो रही है। हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए विक्की और कटरीना ने लिखा है- शुक्र सब्र और खुशी।
Filmy Wrap:कटरीना और विक्की की हल्दी सेरेमनी की तस्वीर वायरल और इस्लाम छोड़कर हिंदू बनेंगे फिल्ममेकर अली अकबर, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत 13 जवानों की वीरगति ने पूरे देश को गम में डाल दिया है। एक तरफ देशभर में सभी लोग उन्हें अपने तरीके से सम्मान देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ कुछ कट्टर इस्लामी लोग देश के असली हीरो को निशाना बना रहे हैं, जिससे अब केरल के मलयाली फिल्मों के निर्देशक अली अकबर काफी निराश हो गए हैं। ऐसे में अब निर्माता ने मुस्लिम धर्म छोड़ने का एलान किया है और बताया है कि वह जल्द ही हिंदू धर्म को अपनी पत्नी के साथ अपना लेंगे। निर्देशक ने फेसबुक लाइव में आकर कहा कि वे इस्लाम का परित्याग कर रहे हैं। बीते दिनों अली अकबर ने बिपिन रावत की वीरगति का लाइव वीडियो बनाया था, जिस पर कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हंसने वाला इमोजी लगाया था। इस दौरान इन लोगों ने सीडीएस रावत का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। लोगों के इसी रवैये से अली अकबर की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव में आकर इस बारे में बात की। बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए अली अकबर ने कहा, ‘इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसलिए मैं अपना धर्म छोड़ रहा हूं। मेरे और मेरे परिवार का कोई धर्म नहीं है।
Ali Akbar: इस्लाम छोड़कर हिंदू बनेंगे फिल्म डायरेक्टर अली अकबर, बिपिन रावत पर कट्टरपंथियों के रवैये से हैं नाराज
हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड ने इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पाइडर मैन नो वे होम’ के प्रमोशन में बिजी हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेता ने खुलासा किया है वह 25 साल की उम्र में एक्टिंग लाइन को छोड़ने का विचार कर रहे हैं। दरअसल, टॉम हॉलैंड ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अभिनय संबंधी चिंताओं के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा दिया था और इसी वजह से उन्हें कुछ और करने का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब वह कुछ और करना चाहते हैं और एक्टिंग की दुनिया को छोड़ने का सोच रहे हैं।
Hollywood: 25 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़ने का विचार कर रहे हैं टॉम हॉलैंड, इंटरव्यू में बताई बड़ी वजह
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्विन राखी सावंत ने 2018 में शादी करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उन दिनों राखी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने अपने पति का चेहरा छिपाकर रखा था। इसके बाद राखी सावंत ने कई बार अपने पति के बारे में बात की और फिर बिग बॉस के सीजन 15 में राखी ने अपने पति रितेश का चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया। राखी और रितेश इन दिनों बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने रितेश को राखी का नकली पति बताया है और इन सबके बीच अब रितेश की पहली पत्नी स्निग्धा प्रिया सामने आ गई है, जिसकी और रितेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश की पहली पत्नी का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- मुझे चार घंटे तक बेल्ट से पीटता था
दिशा पाटनी को बॉलीवुड में कदम रखे काफी कम समय हुआ है लेकिन उनकी गिनती इंडस्ट्री की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में की जाती है। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हमेशा अपनी खूबसूरत तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, दिशा अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी जागरुक हैं और इसी वजह वह अपने पोस्ट्स में अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करना नहीं भूलतीं। दिशा के इन पोस्ट्स पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं, अब दिशा पाटनी ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिटनेस दिखा रही हैं और एक्ट्रेस के इस वीडियो पर उनके सबसे खास दोस्त टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Video: दिशा पाटनी का परफेक्ट फिगर देख हैरान हुए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पर दिया ऐसा रिएक्शन