सब्सक्राइब करें

कटप्पा का खुलासा, 'इस शख्स ने दिए थे बाहुबली को मारने के पैसे'

amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Kattapa Sathyaraj says he was paid to kill Baahubali
बाहुबली 2
'बाहुबली' की रिलीज के बाद से ही सभी के मन में सवाल था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा ? लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया। लेकिन अब खुद कटप्पा यानि एक्टर सत्यराज ने इससे पर्दा उठाया है। उन्होंने उस शख्स के नाम का खुलासा किया जिसके कहने पर उन्होंने बाहुबली को मार डाला।

कटप्पा का खुलासा, 'इस शख्स ने दिए थे बाहुबली को मारने के पैसे'

Kattapa Sathyaraj says he was paid to kill Baahubali
बाहुबली 2
हाल ही में 'बाहुबली 2' के प्रमोशन के दौरान जब लोगों ने कटप्पा यानि सत्यराज से सवाल पूछा कि उन्होंने (कटप्पा) बाहुबली को क्यों मारा ? इस पर चुटीले अंदाज में सत्यराज ने कहा कि उन्हें फिल्म के प्रोड्यूसर शोभू और प्रसाद सर ने बाहुबली को मारने के लिए अच्छी खासी रकम दी और निर्देशक एस एस राजामौली ने उनसे कहा था कि वो बाहुबली को मार दें।

कटप्पा का खुलासा, 'इस शख्स ने दिए थे बाहुबली को मारने के पैसे'

Kattapa Sathyaraj says he was paid to kill Baahubali
बाहुबली 2
ऐसा जवाब सुनकर तालियां बज उठीं। सत्यराज वहीं नहीं रुके और कहा कि प्रभास (बाहुबली) उनके फेवरेट हैं और वो उन्हें कैसे मार सकते हैं ?
विज्ञापन
विज्ञापन

कटप्पा का खुलासा, 'इस शख्स ने दिए थे बाहुबली को मारने के पैसे'

Kattapa Sathyaraj says he was paid to kill Baahubali
बाहुबली 2
बता दें कि फिल्म में कटप्पा बाहुबली का राजदार और अंगरक्षक होता है लेकिन किसी वजह से वो बाहुबली को मार डालता है। फिल्म में जब कटप्पा को बाहुबली को मारते हुए दिखाया गया तो दर्शकों को बड़ा झटका लगा था और सभी यही सोचते रह गए कि आखिर कटप्पा ने ऐसा क्यों किया ? और इसी सवाल के इंतजार में दर्शक फिल्म के अगले भाग का इंतजार करते रहे जो इस साल रिलीज होगा।
विज्ञापन

कटप्पा का खुलासा, 'इस शख्स ने दिए थे बाहुबली को मारने के पैसे'

Kattapa Sathyaraj says he was paid to kill Baahubali
बाहुबली 2
'बाहुबली 2' में लोगों को इस सवाल का जवाब मिल जाएगा। फिल्म में प्रभास और सत्यराज के अलावा राणा डग्गूबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना के अलावा कई और नामी स्टार्स नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed