लोकप्रिय टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13’ के हालिया एपिसोड में होस्ट अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के बारे में एक किस्सा सुनाया। उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि कोरोना काल में परिवार वाले चुपके से बाहर घूमने के लिए चले जाते थे। अमिताभ बच्चन ने कहा कि जब वह अपने परिवार के सदस्यों को बाहर जाने से रोकते थे, तो वे चुपके से घर से बाहर निकलकर चले जाते थे। दरअसल, इस शो की प्रतिभागी दिव्या सहाय से बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने यह खुलासा किया।
Kaun Banega Crorepati 13: घरवालों को लेकर बिग बी ने सुनाया ये किस्सा, कहा- कोरोना काल में...
दिव्या सहाय ने क्विज शो के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मौज- मस्ती की। उन्होंने गेम खेलते हुए अपने जीवन की दिलचस्प घटनाओं को भी दर्शकों के साथ साझा किया। दिव्या सहाय ने बताया कि कोरोना-19 प्रतिबंधों के बीच वह घर से बाहर निकल जाती थीं। उनकी बात सुनकर अमिताभ को अपने घर का किस्सा याद आ गया और उन्होंने कहा हमारे घर पर भी कुछ ऐसा ही होता था।
दिव्या ने अमिताभ को बताया कि कोरोना के दौरान वह अपने पति को बिना बताये बच्चों के साथ चुपके से घर से बाहर निकल जाती थीं। इस पर बिग बी ने कहा कि उनके घर जो ये कार्यक्रम देख रहे होंगे, वो खुश होंगे, क्योंकि हमारे घर पर भी ऐसा ही होता था। आगे अमिताभ ने कहा, मैं घरवालों से पूछता था कहां जा रहे हो... घर में रहो और वे चुपचाप घूमने-फिरने के लिए निकल जाते थे।
'घर वाले कहते थे हमने इंजेक्शन लिया हुआ है'
अमिताभ ने बताया कि जब वह कहते थे कि कोरोना चल रहा है इस पर उनके घरवाले उनसे कहते थे हमने वैक्सीन ले रखी है। गौरतलब है कि दिव्या सहाय इस शो में अपनी बेटी और पति के साथ आई थीं। वह कोलकाता में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका के रूप में काम करती हैं। उन्होंने क्विज शो शुरू होने से पहले अमिताभ का ऑटोग्राफ लिया।
दिव्या ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्हें हिंदी फिल्में बेहद पसंद हैं। उन्होंने कहा कि मेरे और मेरे पति की ऊंचाई अमिताभ और जया बच्चन की तरह ही है।