{"_id":"6161196c8ebc3e62511052c0","slug":"ravindra-jain-death-anniversary-talented-music-composer-who-gives-voice-in-ramayan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि विशेष: जब तक ये दुनिया रहेगी रवीन्द्र जैन के गीत रहेंगे, उनका संगीत रहेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुण्यतिथि विशेष: जब तक ये दुनिया रहेगी रवीन्द्र जैन के गीत रहेंगे, उनका संगीत रहेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ravindra jain
- फोटो : PTI
Link Copied
रवीन्द्र जैन, उस शख्सियत का नाम है जिनके गुणों का बखान जितना काम किया जाए कम है। 28 फरवरी 1944 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जन्में रवीन्द्र सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। शनिवार को रवीन्द्र जैन की पुण्यतिथि है। 9 अक्टूबर 2015 को 71 वर्ष की उम्र में वे हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
रामायण में जो मधुर आवाज आपने सुनी वह रवीन्द्र जैन की है
चितचोर, राम तेरी गंगा मैली, गीत गाता चल, नदिया के पार जैसी कई फिल्मों में शानदार गीत और संगीत देने वाले रवीनद्र जैन जन्म से ही नेत्रहीन थे। रामानंद सागर की रामायण में गाई उनकी चौपाईयां आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं। 1972 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने न सिर्फ अच्छा गाया बल्कि एक से बढ़कर एक संगीत भी दिया। उन्होंने बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गीत लिखे भी हैं।
Trending Videos
2 of 5
ravindra jain
- फोटो : ट्विटर
वे उन संगीतकारों में रहे, जिन्होंने कविता, शायरी और गीत की समझ को समेटते हुए लीक से हटकर कुछ गंभीर तरह का काम किया है। जिससे समाज प्रभावित हो। रवीन्द्र जैन ने बचपन में संगीत की बारीकियां पंडित घंमडी लाल, पंडित जनार्दन शर्मा और पंडित नाथूराम शर्मा से सीखी थीं और बाकायदा प्रयाग संगीत समिति से शास्त्रीय संगीत की दीक्षा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रवीन्द्र जैन के सदाबहार गीत
- फोटो : Social Media
साल 1969 में रवीन्द्र जैन मुंबई पहुंचे। राधेश्याम झुनझुनवाला अपनी एक फिल्म में उनका संगीत चाहते थे। 1971 में रवीन्द्र जैन के संगीत निर्देशन में पहली बार पांच गाने रिकॉर्ड हुए। 1972 में कांच और हीरा की असफलता के बाद उन्होंने फिल्म चोर मचाए शोर, चितचोर, तपस्या, दुल्हन वही जो पिया मन भाए, अंखियों के झरोखों से, राम तेरी गंगा मैली, हिना, इंसाफ का तराजू, प्रतिशोध जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया।
4 of 5
ravindra jain
- फोटो : ट्विटर
फिल्मों के अलावा रवीन्द्र जैन ने टीवी की दुनिया का मशहूर पौराणिक सीरियल रामायण का भी संगीत दिया था, साथ कई चौपाईयों को उन्होंने अपनी आवाज दी थी। बेशक रवीन्द्र जैन नहीं हैं, मगर उनकी कीर्ति शेष है और वह शाहकार धुन भी जिसे आज भी लोग याद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राम तेरी गंगा मैली
- फोटो : सोशल मीडिया
राम तेरी गंगा मैली के संगीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्मफेयर भी मिला था। वो सिर्फ संगीत ही नहीं साहित्य के क्षेत्र में भी कर्मयोगी रहे, उन्होंने अपने संगीत में भारतीय संगीत को बढ़ाया। रवींद्र जैन को साल 2015 में भारत सरकार की ओर से पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था। रवीन्द्र जैन नहीं हैं, मगर उनकी कीर्ति शेष है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।