बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: सलमान खान ने साजिद संग मनाया दिवंगत संगीतकार वाजिद खान का जन्मदिन, लूलिया वंतूर भी आईं नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 09 Oct 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
Salman khan celebrated late musician wajid khan birthday with sajid khan and lulia vantur
साजिद खान, वाजिद खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान यारों के यार हैं। इस बात को उन्होंने कई मौकों पर साबित किया है। सलमान अपने दोस्तों को कभी नहीं भूलते चाहे वो इस दुनिया में हो या ना हो। शुक्रवार को दिवंगत संगीतकार वाजिद खान का जन्मदिन था। वाजिद का पिछले साल जून के महीने में निधन हो गया था। उनके निधन से साजिद-वाजिद की जोड़ी टूट गई थी। हालांकि ना ही साजिद और ना ही सलमान वाजिद को भूले। उनके जन्मदिन के मौके पर सलमान और साजिद ने केक काटा और अपने साथी को याद किया।


 
साजिद और सलमान ने मनाया वाजिद का जन्मदिन

साझा किए गए वीडियो में दिख रहा है कि सलमान और साजिद वाजिद के नाम पर केक काटते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लुलिया वंतूर भी सलमान के बगल में नजर आईं। इस दौरान कैसे बताएं गाना बैकग्राउंड में बज रहा था।

View this post on Instagram

A post shared by Sajid Wajid (@thesajidwajid)

Trending Videos
Salman khan celebrated late musician wajid khan birthday with sajid khan and lulia vantur
साजिद-वाजिद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साजिद खान ने कैप्शन में लिखा, 'कैसे बताएं किसको सुनाए कितना चाहते हैं तुम्हें तुमते बहुत प्यार है वाजिद'। साजिद-वाजिद ने सलमान की बहुत सी फिल्म 'सुल्तान', 'दबंग', 'एक था टाइगर', 'मुझसे शादी करोगी' जैसी कई फिल्मों में सुपरहिट संगीत दिया था। वाजिद के निधन पर उनके परिवार के साथ साथ साजिद और सलमान को भी गहरा धक्का लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan celebrated late musician wajid khan birthday with sajid khan and lulia vantur
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : Social Media

साजिद ने वाजिद के निधन के बाद एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'आंसू निकल आए बात करते करते, मैंने भाई से बोला, भाई मुझे ऐसा महसूस होता है कि वाजिद यही हैं। सलमान भाई चलते चलते पीछे गए और स्वीमिंग पूल के पास पहुंच कर आसमान की ओर देखकर रोने लगे'। 

Salman khan celebrated late musician wajid khan birthday with sajid khan and lulia vantur
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वाजिद के निधन पर सलमान ने लिखा था, 'वाजिद तुम बहुत याद आओगे हम सब तुमसे बहुत प्यार करते है। तुम्हारी बहुत इज्जत करते हैं और तुम्हें याद करते हैं। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे'। वाजिद खान को किडनी संबंधित समस्या हुई थी जिसके बाद उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी किया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

विज्ञापन
Salman khan celebrated late musician wajid khan birthday with sajid khan and lulia vantur
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की बात करें तो लूलिया का उनके साथ वहां मौजूद होने से फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि दोनों अभी रिलेशनशिप में हैं या नहीं। हालांकि इन सारी बातों पर सलमान कभी भी खुलकर जवाब नहीं देते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' में नजर आने वाले हैं साथ ही 'टाइगर 3' की तैयारी भी जोरों पर है। इन दिनों वो बिग बॉस 15 होस्ट करते नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed