फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 10: इस सवाल का गलत जवाब देकर 3 लाख रुपए हारीं अंजुला, पहली बार हॉट सीट पर आई इतनी बिंदास महिला

Fri, 07 Sep 2018 09:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
kaun banega crorepati contestant anjula bhatnagar most bindaas lady till now
kbc

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 के चौथे एपिसोड में एक ऐसी बिंदास कंटेस्टेंट आईं जिन्होंने अमिताभ बच्चन की भी बोलती बंद कर दी । 56 साल की अंजुला भटनागर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अपर डिवीजन क्लर्क के तौर पर नियुक्त हैं । 

kaun banega crorepati contestant anjula bhatnagar most bindaas lady till now
kbc

जब अंजुला हॉट सीट तक पहुंची तो उन्होंने बिग बी को शॉल पहनाई और उन्हें गणेश जी की मूर्ति गिफ्ट की । अंजुला के परिवार में उनके पति विपिन भटनागर के अलावा दो बेटी और एक बेटा है । अंजुला अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहती हैं । 

kaun banega crorepati contestant anjula bhatnagar most bindaas lady till now
kbc

अंजुला ने पूरा गेम शो बिना डरे बड़ी ही मस्ती के साथ खेला । अंजुला को कविताएं पढ़ने और लिखने का भी शौक है । अंजुला ने अमिताभ से ये भी बताया कि वो और उनके पति विपिन ने आजतक एक-दूसरे से अपनी सैलरी डिस्कस नहीं की है । 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
kaun banega crorepati contestant anjula bhatnagar most bindaas lady till now
kbc

अंजुला कहती हैं कि वो लोग कभी कुछ प्लान नहीं करते। क्योंकि जब भी प्लान करते हैं तो कुछ ना कुछ गड़बड़ हो जाती है । साथ ही अंजुला ये बताती हैं कि जब भी घर के बाहर कोई बारात निकलती है तो वो वहां जाकर नाचने लगती हैं । इसको लेकर उनके पति नाराज भी होते हैं ।

विज्ञापन
kaun banega crorepati contestant anjula bhatnagar most bindaas lady till now
kbc

अंजुला ने बिग बी को ये भी बताया कि 35 साल पहले वो उनसे मिली थीं। साथ ही अपनी दोस्त के लिए ऑटोग्राफ भी मांगा था लेकिन उस समय अंजुला को ऑटोग्राफ नहीं मिल पाया था । अब सालों बाद अंजुला को 3 लाख 20 हजार रुपए के चेक पर बिग बी का साइन मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed