{"_id":"5bd7fb44bdec22699c0c11c3","slug":"kaun-banega-crorepati-contestant-gazi-jalaluddin-won-25-lakh-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: 70 साल के टैक्सी चालक ने जीते 25 लाख रुपए, आमिर खान और अमिताभ बच्चन भी रह गए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC 10: 70 साल के टैक्सी चालक ने जीते 25 लाख रुपए, आमिर खान और अमिताभ बच्चन भी रह गए हैरान
Tue, 30 Oct 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है । अमिताभ बच्चन की होस्टिंग और कंटेस्टेंट के दिलचस्प किस्से शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए काफी होते हैं । हाल ही में हॉट सीट पर एक ऐसा कंटेस्टेंट पहुंचा जिसे ना तो हिंदी आती है और ना ही इंग्लिश । 70 साल के गाजी जलालुद्दीन, पेशे से टैक्सी चालक हैं ।
2 of 7
kbc 10
गाजी पिछले 38 साल से कोलकाता में टैक्सी चला रहे हैं । शो में आकर इस टैक्सी ड्राइवर ने 25 लाख रुपए जीत लिए । दर्शकों के साथ अमिताभ बच्चन भी इस टैक्सी ड्राइवर के हौसले को देख स्तब्ध रह गए । फिलहाल इस कार्यक्रम का प्रसारण 2 नवंबर को होगा ।
3 of 7
kbc 10
- फोटो : sony
गाजी का कहना है कि जीती हुई रकम से वो जरूरतमंद बच्चों के लिए ऐसा कॉलेज खोलेंगे जहां फीस नहीं ली जाएगी । गाजी फिलहाल टैक्सी चलाने के अलावा पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके में गरीब बच्चों के लिए दो नि:शुल्क स्कूल चलाते हैं । उन्होंने एक अनाथालय भी खोला हुआ है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
kbc
- फोटो : twitter
किसी टैक्सी चालक के लिए ये काम इतना आसान नहीं था । इस काम में उन्होंने सारी संपत्ति लगा दी । गाजी ने बताया, मुझे रमजान से पहले केबीसी वालों की तरफ से फोन आया था। शायद उन्होंने कहीं मेरे बारे में सुना था। मैंने उस वक्त यह कहते हुए मना कर दिया था कि मैं केबीसी के बारे में कुछ नहीं जानता। मैं पढ़ा-लिखा भी नहीं हूं ।
विज्ञापन
5 of 7
KBC
'मुझे लग रहा था कि एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा । उन्होंने कहा कि सवालों के जवाब देने के लिए आपको एक पार्टनर दिया जाएगा। यह पार्टनर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान थे। इसके बाद मैंने शो में जाने के लिए हामी भर दी। मैं 24 अक्तूबर को पत्नी तसलीमा बीबी, छोटे बेटे इसराफिल गाजी और एक परिचित के साथ मुंबई आ गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।