{"_id":"5db2a9008ebc3e93c02b2143","slug":"kaun-banega-crorepati-contestant-kumar-rajan-won-25-lakh-rupee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां काली का नाम लेते-लेते बिहार के इस कंटेस्टेंट ने जीते 25 लाख, बिग बी बोले- हुआं कहां देख रहे हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां काली का नाम लेते-लेते बिहार के इस कंटेस्टेंट ने जीते 25 लाख, बिग बी बोले- हुआं कहां देख रहे हैं
Fri, 25 Oct 2019 02:42 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
kbc
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' के गुरुवार को टेलिकास्ट हुए शो में बिहार के कुमार राजन हॉट सीट पर बैठे । राजन इस सीजन के सबसे मजेदार कंटेस्टेंट रहे । उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया । अमिताभ बच्चन ने भी कुमार राजन को सबसे विचित्र बताया ।
kbc 11
- फोटो : sony
अमिताभ भी राजन के बिहारी अंदाज में रंग गए और उनसे अपनी भाषा में पूछा, 'काहे तोहार मूड़ पिरात का?आप हुआं कहां देख रहे हैं?' राजन ने बेहतरीन तरीके से गेम खेला और हंसते-हंसाते 25 लाख रुपये जीत गए । वो सवालों के जवाब मां काली को याद करके देते थे । जो सही निकल जाता था ।
kbc 11
- फोटो : social media
इस तरह उन्होंने 25 लाख रुपये जीते । उन्होंने बताया कि वो अपनी पत्नी पूजा को बहुत प्यार करते हैं । उनकी लव मैरिज हुई थी । दोनों ने घर से भागकर शादी की थी । राजन और पूजा की मुलाकात ट्यूशन पढ़ते वक्त हुई थी । अब दोनों का एक बेटा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc
- फोटो : social media
केबीसी में आने से पहले बनाए गए वीडियो में कुमार राजन ने बताया कि वो खड़गपुर में एक छोटी सी नौकरी करते हैं और साइकिल से चलते हैं । उनकी इच्छा थी कि वो अपनी पत्नी को सोने का मंगलसूत्र और झुमका खरीदकर दें ।
जब अमिताभ बच्चन, राजन से उनकी पत्नी के बारे में बात करते हैं तो वो शरमा जाते हैं ।
जब अमिताभ बच्चन, राजन से उनकी पत्नी के बारे में बात करते हैं तो वो शरमा जाते हैं ।
विज्ञापन
kbc 11
- फोटो : sony liv
तब अमिताभ बच्चन ने उन्हें कहा कि मैं आपको तजुर्बे से सलाह देता हूं, "पत्नी के सामने शर्माना चाहिए, उनके सामने ज्यादा मुंह नहीं खोलना चाहिए ।" बता दें कि 50 लाख का सवाल था- किस शासक ने कैलिग्रफी यानी हस्तलिपि विद्या पर 'रिसाला दार खत-ए-तर्ज-मुहम्मदी नामक किताब लिखी थी? इसका सही जवाब टीपू सुल्तान है । राजन इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे और खेल से क्विट कर लिया ।