सब्सक्राइब करें

साल 2020 में कई रिकॉर्ड बनाएंगे अक्षय कुमार, रिलीज होगीं ये चार फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 25 Oct 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Laxmmi Bomb to Sooryavanshi Akshay Kumar 4 films breaks record on box office release in 2020
Bachchan Pandey and Laxmmi Bomb - फोटो : file photo

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सिनेमाजगत पर बीते 28 साल से राज कर रहे हैं। इतने लंबे अरसे में अक्षय ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 2019 अक्षय के लिए अब तक बेहतरीन रहा। इस साल अक्षय की दो फिल्में 'केसरी' और 'मिशन मंगल' रिलीज हो चुकी हैं और एक और फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'केसरी' और 'मिशन मंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रिलीज होने वाली फिल्म भी अच्छा कलेक्शन करेगी। खास बात है कि अक्षय ने अगले साल की दिवाली और क्रिसमिस के लिए बुकिंग अभी से कर ली है। जानिए साल 2020 में अक्षय की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगीं...

Trending Videos
Laxmmi Bomb to Sooryavanshi Akshay Kumar 4 films breaks record on box office release in 2020
Laxmmi Bomb - फोटो : Twitter

अगले साल जून में अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय का लुक भी सामने आ चुका है। इस तस्वीर में अक्षय लाल साड़ी पहने नजर आए। इस तस्वीर के आने के बाद अक्षय का लुक चर्चा में बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxmmi Bomb to Sooryavanshi Akshay Kumar 4 films breaks record on box office release in 2020
Sooryavanshi - फोटो : social media

रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सीरीज की चौथी कड़ी 'सूर्यवंशी' अगले साल मार्च में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा  अजय देवगन, रणवीर सिंह के अलावा कई और सितारे हैं। 

Laxmmi Bomb to Sooryavanshi Akshay Kumar 4 films breaks record on box office release in 2020
akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय की 'पृथ्वीराज' फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर अक्षय ने कहा था, 'हिंदुस्तान के इतिहास के सबसे बहादुर और निडर राजा पृथ्वीराज चौहान का किरदार करना मेरे लिए एक बहुत बड़े सम्मान की बात है। जिन मूल्यों और संस्कृति की वजह से भारत की पहचान है, उनका प्रचार प्रसार करने वाले नायकों की गाथाओं को अमर बनाने और उनके बारे में लोगों को बताने की हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।'
 

विज्ञापन
Laxmmi Bomb to Sooryavanshi Akshay Kumar 4 films breaks record on box office release in 2020
Bachchan Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

अगले साल क्रिसमस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' भी रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लुक भी सामने आ चुका है। 'बच्चन पांडे' तमिल फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद खिलाड़ी कुमार ने तस्वीर शेयर करके किया था। अक्षय की सारी फिल्में जबरदस्त कलेक्शन करती हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन फिल्मों के कलेक्शन से अक्षय कई रिकॉर्ड बना सकते हैं। 

अंबानी की दिवाली पार्टी में सितारों का जमावड़ा, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां हुईं शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed