सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अंबानी की दिवाली पार्टी में सितारों का जमावड़ा, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां हुईं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 25 Oct 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Nita Ambani Mukesh Ambani hosted Diwali party Yuvraj Singh Zaheer Khan spotted
Ambani Diwali Party - फोटो : instagram

अंबानी खानदान ने हर बार की तरह इस बार भी दिवाली पार्टी रखी। इस बार की दिवाली पार्टी अंबानी परिवार के लिए बहुत खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के बाद बहू श्लोका मेहता की अंबानी परिवार के साथ यह पहली दिवाली है। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस जश्न में बिजनेसमैन के अलावा, बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े सितारे पहुंचे। 

Trending Videos
Nita Ambani Mukesh Ambani hosted Diwali party Yuvraj Singh Zaheer Khan spotted
Neeta Ambani and Mukesh - फोटो : instagram

इस खास मौके पर पूरा अंबानी परिवार पारंपरिक लिबास में नजर आया। नीता अंबानी ने सुर्ख गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं मुकेश अंबानी ने भी सफेद रंग के कुर्ता के साथ नारंगी रंग की जवाहर कट जैकेट पहनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nita Ambani Mukesh Ambani hosted Diwali party Yuvraj Singh Zaheer Khan spotted
Isha Ambani - फोटो : instagram

नीता और मुकेश अंबानी के बाद अब जरा ईशा अंबानी की यह तस्वीर देखिए। इस मौके पर ईशा पति आनंद पीरामल और सास-ससुर के साथ पहुंचीं। ईशा ने सास के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज भी दिए। इस मौके पर ईशा ने कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी हुई थी। शादी के बाद ईशा की यह दूसरी दिवाली है। 

Nita Ambani Mukesh Ambani hosted Diwali party Yuvraj Singh Zaheer Khan spotted
Shloka and Aakash Ambani - फोटो : instagram

इस मौके पर सबकी निगाहें श्लोका मेहता और आकाश अंबानी पर आकर टिकीं। आकाश और श्लोका एक दूसरे के साथ खुश नजर आए। श्लोका ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं गले में डायमंड का नेकलेस उन पर जंच रहा था। जबकि आकाश नीले रंग का कुर्ता पहने नजर आए। श्लोका की मां मोना मेहता के अलावा मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन भी पहुंचीं।

विज्ञापन
Nita Ambani Mukesh Ambani hosted Diwali party Yuvraj Singh Zaheer Khan spotted
Ambani Diwali Party - फोटो : instagram

फिल्मों सितारों की बात करें तो मशहूर अभिनेत्री सागरिका घाटके पति जहीर खान के साथ पहुंचीं। इस मौके पर सागरिका ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं जहीर काले रंग का कुर्ता पायजामा पहने  हुए थे। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, हेजल कीच और क्रिकेटर रोहित शर्मा भी शरीक हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed