सिंगर नेहा कक्कड़ पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल इंडियन आइडल 11 में एक कंटेस्टेंट द्वारा उन्हें किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब भी तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन आपको बता दें कि ये नेहा का पहला वीडियो नहीं है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले भी उनके कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं, हालांकि वो विवादित नहीं थे। ऐसे में इस पैकेज में आपको दिखाते हैं नेहा कक्कड़ के पांच वायरल वीडियोज....
Kiss विवाद के पहले वायरल हो चुके हैं नेहा के ये पांच वीडियोज, एक में तो 'कुंवारेपन की हद हो गई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ को काफी पसंद किया जाता है। वहीं फिलहाल में नेहा इंडियन आइडल का 11वां सीजन जज कर रही हैं। इस वीडियो में नेहा के शो के ही अलग अलग मूड नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में फिल्म बर्फी का गाना बज रहा है। नेहा इस वीडियो में काफी क्यूट लग रही हैं।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
इस वीडियो में नेहा ने उनके गाने सॉरी पर ही सेल्फी वीडियो बनाया है। वीडियो में नेहा हमेशा की तरह की काफी क्यूट नजर आ रही हैं। वहीं गाने पर उनके एक्सप्रेशन्स भी काफी क्यूट लग रहे हैं। न सिर्फ नेहा का गाना सॉरी सभी ने पसंद किया था बल्कि ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
नेहा का ये वीडियो एक लिप सिंक वीडियो है। वीडियो में नेहा एक ऑडियो पर लिप सिंक कर रहे हैं। इस वीडियो में नेहा न सिर्फ क्यूट बल्कि काफी फनी भी दिख रही हैं। वीडियो में नेहा कहती हैं कि कुंवारेपन ने तो हद कर दी है। कल रात में बच्चे सपने में आए और कह रहे कि कोई मिली या नहीं, हमारी पढ़ाई लेट हो रही है।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
इस वीडियो में नेहा कक्कड़ उनके भाई टोनी कक्कड़ के गाने धीमे धीमे पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। न सिर्फ कमाल के एक्सप्रेशन्स बल्कि नेहा डांस करती भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on