{"_id":"63218fa2c16273676425971d","slug":"kaun-banega-crorepati-glimpses-of-andaz-apna-apna-seen-on-the-set-of-amitabh-bachchan-show-kbc-season-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC Season 14: केबीसी के सेट पर दिखी 'अंदाज अपना अपना' की झलक, बिग बी बोले- असली ये है, मार्क यहां है...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC Season 14: केबीसी के सेट पर दिखी 'अंदाज अपना अपना' की झलक, बिग बी बोले- असली ये है, मार्क यहां है...
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी के सेट पर ऑटोग्राफ देते बिग बी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगले महीने 80 साल के होने जा रहे बीती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 14 खूब रास आ रहा है। कोरोना से दूसरी जंग जीतकर सेट पर लौटे बिग बी इस धारावाहिक की शूटिंग का इन दिनों खूब मजा ले रहे हैं और हॉट सीट पर पहुंचने वाले प्रतिभागियों के साथ उनकी मस्ती भी एक नए अंदाज में सामने आ रही है। गुरुवार को प्रसारित होने वाले 'कौन बनेगा करोड़पति- सीजन 14' के एपीसोड की शूटिंग के दौरान भी ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला और इस बार अमिताभ बच्चन की सदाशयता का लाभ मिला लखनऊ के एक रीयल एस्टेट कारोबारी को। शो में असल मजा तब आया जब उनके जुड़वा भाई भी इस खेल में शामिल हो गए।
2 of 5
केबीसी 14
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान 29 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट अनुराग कुमार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के तीन राउंड जीतकर हॉटसीट तक पहुंचे। देखकर पता चला कि अनुराग ने इस शूटिंग के दौरान दर्शकों और शो के मेजबान अमिताभ बच्चन को प्रभावित करने के लिए खासी तैयार कर रखी थी। लेकिन, बड़े बच्चन भी कम बड़े नहीं हैं। उन्होंने अनुराग को अपने एक गेम प्ले में फंसा ही लिया और फिर अपने भाई की मदद के लिए आगे आए उनके जुड़वा भाई अनूप कुमार। और, यहीं से शूटिंग के दौरान सेट पर हंसी के फव्वारे लगातार छूटते रहे।
3 of 5
केबीसी 14
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हुआ यूं कि बड़े बच्चन दोनों भाइयों से पूछ रहे थे कि क्या लोगों के पूछने पर उन्हें भ्रम से जूझना पड़ता है। इस पर दर्शकों में बैठे अनुराग के भाई अनूप ने जवाब दिया, "सर जो भी हमारा नाम अनूप या अनुराग कहता है, हम में से कोई जवाब देने और आवश्यक काम करने के लिए मुड़ता है। उनका काम हो गया, बस इतना ही है आवश्यक है। कोई भी परेशान नहीं करता है कि वास्तविक व्यक्ति कौन है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केबीसी 14
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पर बिग बी मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह अनुराग की तुलना में अनूप से सभी सवाल बहुत अच्छे से पूछ सकते हैं। गलतियों की कॉमेडी को जारी रखते हुए इन जुड़वा भाइयों की मां भी खेल में शामिल हो गईं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार अनूप को एक ही दवा की दो खुराकें दे दीं और उन्हें लगा कि वह अपने दोनों बेटों को ये खुराक दे चुकी हैं। यही नहीं अनूप और अनुराग ने भी ऐसी गलतफहमियों के और भी दिलचस्प किस्से शो के दौरान सुनाए।
विज्ञापन
5 of 5
केबीसी 14
- फोटो : सोशल मीडिया
दो जुड़वा भाइयों की कहानी में मजेदार मोड़ तब आया कि अमिताभ बच्चन भी एक जैसी शक्ल वाले दोनों भाइयों को देखकर भ्रमित हो गए। उन्हें ये लगना लगा कि कहीं भाइयो ने हॉटसीट की अदला बदली तो नहीं कर ली है। अपनी शंका दूर करने के लिए उन्होंने अनुराग की हथेली पर अपना ऑटोग्राफ बना दिया। और, ऐसा करते ही अनुराग के लिए ये पल उनके जीवन का एक बेशकीमती पल बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।