{"_id":"6225e3c4b8633307620b55da","slug":"kaun-pravin-tambe-biopic-shreyas-talpade-in-lead-role-will-release-on-ott-disney-plus-hotstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Film Release: धोनी की बायोपिक बनाने वाली कंपनी ने अब चुनी प्रवीण ताम्बे की कहानी, 17 साल बाद श्रेयस के हाथों में लौटी क्रिकेट की गेंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Film Release: धोनी की बायोपिक बनाने वाली कंपनी ने अब चुनी प्रवीण ताम्बे की कहानी, 17 साल बाद श्रेयस के हाथों में लौटी क्रिकेट की गेंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 07 Mar 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
‘कौन प्रवीण ताम्बे में श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
17 साल बाद अभिनेता श्रेयस तलपडे ने फिर क्रिकेट की गेंद पकड़ी है। श्रेयस को हिंदी सिनेमा में पहली शोहरत एक दिव्यांग क्रिकेटर के किरदार में साल 2005 में फिल्म ‘इकबाल’ में मिली और अब वह अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’ में फिर एक बार अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाने जा रहे हैं। जैसा कि फिल्म का नाम है, क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण ताम्बे का नाम सामने आने पर तमाम लोग यही सवाल करते हैं, लेकिन प्रवीण ताम्बे की कहानी तमाम खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की एक अनूठी कहानी है। प्रवीण ने 41 साल की उम्र में आईपीएल में अपना करियर शुरू किया और अपनी मेहनत व लगन से न सिर्फ अपने साथियों का बल्कि जनता का दिल भी जीत लिया।
Trending Videos
2 of 4
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मकार नीरज पांडे व शीतल भाटिया की फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बनाने वाली कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने बूटरूम स्पोर्ट्स नाम की एक और कंपनी खोली है। और, इस कंपनी की पहली फिल्म के तौर पर बनाई है फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’। साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर जैसे दिग्गज निर्माताओं के साथ धुंआधार बजट वाली फिल्में बनाती रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ही इस फिल्म में पैसा लगाया है। डिज्नी स्टूडियोज के पास आने के बाद से इस कंपनी की भीतर बाहर से मरम्मत जारी है। कंपनी के तमाम ऐसे अफसरों की छुट्टी की जा चुकी है जिनके चलते कंपनी को खासा नुकसान उठाना पड़ा। फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने ये एक छोटे बजट की फिल्म बनाई है जो सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।
अपनी बायोपिक के परदे पर रिलीज होने के दिन करीब आते देख क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे इन दिनों काफी भावुक हैं। वह कहते हैं, ‘मैं तो ये सोचकर ही काफी कृतज्ञ महसूस करता हूं कि मेरी कहानी ने लोगों को प्रेरित किया और अब इस पर फिल्म भी बन गई। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने सपनों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उम्र, समय या परिस्थिति से हार न मानते हुए अपनी क्षमता को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मेरे परिजन और मेरी मित्र मंडली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है।’
4 of 4
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं 17 साल बाद एक क्रिकेटर के तौर पर परदे पर लौट रहे श्रेयस कहते हैं, ‘फिल्म ‘इकबाल’ के 17 साल बाद मैं फिर से कैमरे के सामने क्रिकेटर का रोल कर रहा हूं। प्रवीण ताम्बे का किरदार करने का मौका मिलना ही मेरे लिए काफी बड़ी बात है। मैं बतौर अभिनेता खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे प्रणीण तांबे के संघर्ष और मेहनत को परदे पर जीने का मौका मिला। मैं वो दिन कभी नहीं भूल पाऊंगा जो मैंने उनके साथ इस फिल्म के किरदार की तैयारी करते हुए बिताए हैं। इस फिल्म को बनाने के लिए इसके निर्देशक और पूरी टीम ने काफी मेहनत की है और ये दर्शकों को परदे पर नजर भी आएगी।’ किरण यज्ञोपवीत की लिखी फिल्म ‘कौन प्रवीण ताम्बे?’ एक अप्रैल को सीधे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X