फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' पर टिप्पणी के बाद इस अभिनेत्री से भिड़ीं कविता, ट्रोलिंग को लेकर पीएम से भी लगाई थी गुहार

Wed, 01 Apr 2020 11:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 01 Apr 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Kavita Kaushik replies to payal rohtagi after ramayan controvesy
Kavita Kaushik and Ramayan - फोटो : twitter
टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक अपने एक ट्वीट की वजह से ट्रोलिंग की शिकार हुई हैं। कविता ने कहा था कि हमारे देश के नेता घर पर बैठकर रामायण देखने की सलाह दे रहे हैं जबकि वो खुद संसद में एडल्ट वीडियो देखते पाए गए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर जमकर निशाना साधा गया। कविता ने पीएम मोदी से इन ट्रोल आर्मी के खिलाफ गुहार भी लगाई। अब कविता ट्विटर पर अभिनेत्री पायल रोहतगी से भिड़ गई हैं।

 
Kavita Kaushik replies to payal rohtagi after ramayan controvesy
पायल रोहतगी - फोटो : self

पायल रोहतगी ने एक ट्वीट किया कि 'टीवी की कोई अभिनेत्री है जिसके पास कोई काम नहीं है और वो परेशान है, जो 'एफआईआर' सीरियल में आती थी बेचारी। नाम क्या है उसका?'

Kavita Kaushik replies to payal rohtagi after ramayan controvesy
कविता कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम

कविता ने पायल के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- 'पायल मेरा नाम लो। या ब्रांड इतना स्ट्रॉन्ग बना दिया मैंने कि नाम लिए बिना भी पहचानते हैं लेकिन तुम्हारे बारे में क्या है? ना तो तुम अच्छी अभिनेत्री हो और ना ही अच्छी इंसान। तुमसे तो नफरत ही सीख सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kavita Kaushik replies to payal rohtagi after ramayan controvesy
kavita kaushik - फोटो : instagram

यू्ट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए कविता ने कहा था कि 'मोदी जी, आपका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान ये सब सुनकर मन में बहुत अच्छी आशा जागी थी। जब देखने गए तो सच्चाई कुछ और ही निकली। शायद आपको पता नहीं है सोशल मीडिया पर एक बड़ी ट्रोल आर्मी है जो आपकी फोटो लगाकर ट्रोल करती है। वो दावा करते हैं कि आप उनके साथ हैं। हिंदू धर्म के देवी देवताओं की फोटो लगाकर ये आदमियों, औरतों, बच्चों सभी को गालियां देते हैं। कोई भी सिस्टम को लेकर, आपके नेताओं के खिलाफ कुछ बोल दे ये ट्रोल आर्मी गंदी गालियां देने पर उतर आती है।' 

विज्ञापन
Kavita Kaushik replies to payal rohtagi after ramayan controvesy
kavita kaushik - फोटो : social media
कविता आगे कहती हैं कि 'हमने देखा है कि संसद में या विधानसभा में नेता एडल्ट वीडियो देख रहे हैं। इसी को मैंने ट्वीट किया कि खुद तो कुछ और देख रहे हैं और हमें रामायण देखने की सलाह दे रहे हैं। मैंने जैसे ही यही बात लिखी लोग गालियां देने लगे। मुझे ऐसा लगता है कि जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं वो तो खुद भगवान का ही अपमान कर रहे हैं। ये ट्रोल आर्मी आपकी फोटो लगाकर ऐसा करती है। क्या आपको एक्शन नहीं लेना चाहिए? मेरी आपसे गुजारिश है कि इन पर कार्रवाई करें जो आपका नाम ले लेकर हमें धमकाती है, गालियां देती है।'

टेलीविजन पर 'रामायण' के प्रसारण के साथ ही स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल, लोगों ने की 'मंथरा' से तुलना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed