फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: दिनेश कार्तिक की शादी के सवाल पर फंसी कंटेस्टेंट, क्या आप जानते हैं जवाब?

Fri, 08 Nov 2019 12:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Nov 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
kbc 11 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan asked Question Releted to Dinesh Kartik Marriage
kbc 11 - फोटो : SONY

'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 11 में गुरुवार को कंटेस्टेंट आशु सेठी के साथ अमिताभ बच्चन ने खेल को आगे बढ़ाया। चंडीगढ़ की रहने वालीं आशु सेठी बुधवार को हॉट सीट पर बैठी थीं और 10 हजार जीतने में कामयाब रही थीं। समय खत्म होने की वजह से हूटर बज गया और खेल को खत्म करना पड़ा था।

kbc 11 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan asked Question Releted to Dinesh Kartik Marriage
kbc 11 - फोटो : SONY

आशु सेठी पेशे से डेंटिस्ट हैं। इस दौरान अमिताभ ने उनके साथ दांतों से संबंधित रैपिड फायर भी खेला। आशु ने बताया कि वो वकील बनना चाहती थीं। उन्होंने वकील बनने केे लिए परीक्षाएं भी दी हैं। आशु के दोनों बच्चे वकील हैं।

kbc 11 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan asked Question Releted to Dinesh Kartik Marriage
kbc 11 - फोटो : sony

अमिताभ बच्चन ने कहा कि आप एक डेंटिस्ट हैं तो फिर वकील क्यों बनना चाहती हैं? इस पर आशु ने कहा कि वकील बनने पर वो कभी रिटायर नहीं होंगी। आशु ने बताया कि अगर वो सात करोड़ जीतीं तो वो पांच करोड़ खर्चकर चंडीगढ़ में एक घर खरीदना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 11 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan asked Question Releted to Dinesh Kartik Marriage
kbc 11 - फोटो : sony

आशु सेठी ज्यादा धनराशि नहीं जीत पाईं। वो 3.20 लाख ही जीतने में कामयाब रहीं। आगे 6.40 लाख के सवाल पर वो फंस गईं और गलत जवाब देकर शो से बाहर हो गईं। यह सवाल क्रिकेट से जुड़ा हुआ था।



 

विज्ञापन
kbc 11 Kaun Banega Crorepati Amitabh Bachchan asked Question Releted to Dinesh Kartik Marriage
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल - फोटो : social media

आशु सेठी ने इस सवाल का जवाब अश्विनी पोनप्पा बताया जबकि सही जवाब दीपिका पल्लीकल है।
सवाल: दिनेश कार्तिक की शादी इनमें से किस खिलाड़ी के साथ हुई है, जो राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक हासिल कर चुकी हैं?
A. अश्विनी पोनप्पा B. जोशना चिनप्पा C. दीपिका कुमारी D. दीपिका पल्लीकल
जवाब: दीपिका पल्लीकल
स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचीं जाह्नवी, बोलीं- 'भारत जैसी कोई जगह नहीं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed