फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: कौन है ये कंटेस्टेंट जिसे अमिताभ बच्चन ने खुद शॉल उढ़ाई, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

Tue, 17 Sep 2019 11:03 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
KBC 11 Arti Kumari and Laboney Basu on the Hot Seat in Front of Amitabh Bachchan
kbc - फोटो : social media
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 को दो करोड़पति मिल चुके हैं । पहले हैं बिहार के सनोज राज और दूसरी हैं महाराष्ट्र की बबीता ताडे । इन दोनों कंटेस्टेंट ने अपनी सूझ-बूझ से सवालों के सही जवाब दिए और 1 करोड़ के मालिक बन गए । बबीता ताडे वाला एपिसोड अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है । ये एपिसोड बुधवार-गुरुवार को आएगा । 
KBC 11 Arti Kumari and Laboney Basu on the Hot Seat in Front of Amitabh Bachchan
aarti kumari - फोटो : social media
शो का एक प्रोमाे रिलीज हुआ, जिससे पता चला कि बबीता ताडे 1 करोड़ रुपये जीत चुकी हैं । 16 सितंबर को 21वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ । फास्टेस्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में तेजी से जवाब देकर बिहार दरभंगा की आरती कुमारी पहुंचीं। आरती इंडियन ओवरसीज बैंक में बतौर मैनेजर काम करती हैं । पिछले कई सालों से उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। 
 
KBC 11 Arti Kumari and Laboney Basu on the Hot Seat in Front of Amitabh Bachchan
laboney - फोटो : social media
हॉट सीट पर आने के बाद आरती तीन सवालों के सही जवाब देकर 3 हजार रुपये जीत चुकी हैं। आज फिर से आरती के साथ गेम आगे बढ़ेगा । आरती से पहले पश्चिम बंगाल की लाबोनी बसु हॉट सीट तक पहुंची थीं। लाबोनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और उनकी इच्छा आईएएस अधिकारी बनने की है । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Amitabh Bachchan will charm you as usual with his wit and warmth, just as he does with our Hotseat contestants to ease them into the game. Watch his host another exciting game of #KBC, tonight at 9 PM @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 Arti Kumari and Laboney Basu on the Hot Seat in Front of Amitabh Bachchan
kbc 10 - फोटो : sony
लाबोनी ने बताया कि वो बहन के साथ पोस्टर चिपकाने का काम करती थीं, जिसके लिए उन्हें हर दिन 100 रुपये मिलते थे । 14 साल की उम्र में वो प्राथमिक स्कूल के बच्चों को सामाजिक विज्ञान पढ़ाती थीं । शो के दौरान लाबोनी को ठंड लगने लगी । ये देख अमिताभ ने खुद लाबोनी को दो बार शॉल उढा़या । बिग बी को ऐसा करते देख फैंस बहुत प्रभावित हुए और सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं ।
विज्ञापन
KBC 11 Arti Kumari and Laboney Basu on the Hot Seat in Front of Amitabh Bachchan
babita tade - फोटो : social media
बात करें बबीता की तो वो स्कूल में 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं। इस काम के लिए उनको 1500 रुपये वेतन मिलता है। इसके साथ ही बबीता ने बताया कि इस काम और पैसे से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें बच्चों के लिए खिचड़ी बनाना पसंद है। बबीता की तनख्वाह सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह जाते हैं। वहीं प्रोमो में बबीता कहती हैं कि इस शो को जीतकर वो ये साबित करना चाहती हैं कि एक खिचड़ी बनानी वाली भी अपने सपने पूरे कर सकती हैं। 

1500 रुपये कमाने वाली महिला बनी केबीसी 11 की दूसरी करोड़पति विजेता, जानें कौन हैं बबीता ताड़े
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed