{"_id":"5d7c62b28ebc3e93d9657f1e","slug":"kbc-11-bihar-contestant-sanoj-raj-profile-who-won-1-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन है बिहार के किसान का बेटा सनोज राज, जो बना KBC 11 का पहला करोड़पति, मुरीद हुए अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए कौन है बिहार के किसान का बेटा सनोज राज, जो बना KBC 11 का पहला करोड़पति, मुरीद हुए अमिताभ
केबीसी के सीजन 11 में बिहार के रहने वाले सनोज राज ने इतिहास रचते हुए एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इसी के साथ सनोज इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में उन्होंने 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ जीते हालांकि वो 7 करोड़ के सवाल पर चूक गए। बता दें कि सनोज के साथ उनके पिता और चाचा शो में पहुंचे थे।
2 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
केबीसी 11 तक का सफर सनोज के लिए काफी संघर्षों भरा रहा है। अमर उजाला के साथ बातचीत में सनोज ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। सनोज जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी हैं। उनके पिता एक किसान हैं लेकिन पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। गांव में सरकारी स्कूल के हालात अच्छे नहीं थे तो प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। सनोज ने बीई की पढ़ाई की है। इस दौरान उनका कैंपस प्लेसमेंट हुआ। सनोज का सपना आईएएस बनने का है जिसकी वो तैयारी भी कर रहे हैं। एक करोड़ रुपये जीतने वाले सनोज का कहना है कि उन्होंने कभी महानगर नहीं देखा था।
3 of 5
kbc 11
- फोटो : social media
सनोज बचपन से केबीसी देखते आ रहे हैं। जब सनोज ने केबीसी के लिए अप्लाई किया तो उनकी आयु महज 17 साल थी जबकि शो में पहुंचने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। केबीसी में पहुंचने के लिए सनोज ने 8 साल तक लगातार कोशिश की तब जाकर इस सीजन में उन्हें मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनोज राज
- फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सनोज ने अपने अनुभव के बारे में बताया कि उन्हें देखकर तो यकीन ही नहीं आया। अमिताभ के सामने सनोज पहले काफी नर्वस थे। उन्होंने बताया कि 'अमिताभ ने ही मुझे सहज कर दिया। मुझे लगने लगा कि कोई सालों पहले खोया दोस्त है।'
विज्ञापन
5 of 5
सनोज राज
- फोटो : Twitter
अमिताभ ने सनोज से पूछा कि 'क्या उनकी निजी जिंदगी में कोई है?' जिस पर सनोज मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं कि 'नहीं अभी कोई नहीं है।' शो में सनोज ने अमिताभ के लिए खुद की लिखी एक कविता भी सुनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।