{"_id":"5faf5eaeb3e24b51d4293b90","slug":"kbc-12-contestant-sharmila-dances-on-the-famous-theme-tune-of-amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC की ट्यून पर कंटेस्टेंट ने किया कथक, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अमिताभ बच्चन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KBC की ट्यून पर कंटेस्टेंट ने किया कथक, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अमिताभ बच्चन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 14 Nov 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के सबसे चर्चित टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इस शो में कई बार कई ऐसे कंटेस्टेंट्स भी आते हैं जो अपने अलग अंदाज से खुद अमिताभ का मन भी मोह लेते हैं। ऐसी ही एक कंटेस्टेंट आईं इस शुक्रवार को केबीसी के सेट पर जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अमिताभ बच्चन को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
दरअसल केबीसी में शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में शर्मिला गार्गायन गुजरात के वड़ोदरा से आईं थीं। केबीसी में शर्मिला ने ने गुरुवार को तीन हजार रुपये की धनराशि जीती थी। जिसके बाद शुक्रवार को उन्होंने पांच हजार की धनराशि के साथ खेल की शुरुआत की।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter@SrBachchan
शर्मिला से पांच हजार रुपये के लिए नृत्य कलाओं पर आधारित एक सवाल पूछा गया। इस सावल का जवाब शर्मिला ने दे तो दिया। इसके बाद उन्होंने बताया कि वो खुद भी संगीत में MA कर चुकी हैं साथ ही शास्त्रीय नृत्य भी सीखा है। बस शर्मिला का इतना बताना हुआ और अमिताभ ने भी फरमाइश कर दी कि शर्मिला एक बार केबीसी की थीम म्यूजिक पर नृत्य करके दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
बिग बी की फरमाइश को कोई कैसे टाल सकता है। शर्मिला ने भी केबीसी का लोकप्रिय थीम पर शानदार प्रस्तुति दी। जिसे देख बिग बी भी शर्मिला की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। शर्मिला के पूरे डांस परफॉर्मेंस के दौरान बिग बी भी उन्हें मुस्कुराते हुए देख रहे थे। उन्हें देखकर ही पता चल रहा था कि वो कितने खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter: @@SrBachchan
इस दौरान अमिताभ और शर्मिला ने खूब सारी मजेदार बातचीत भी की। बता दें कि शुक्रवार को दीपावली स्पेशल शो टेलीकास्ट हुआ था। जिसकी शुरुआत अमिताभ बच्चन ने एक कविता के साथ की। जिसके जरिए उन्होंने बेहद खूबसूरत संदेश भी लोगों को दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।