फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: 'टी 20' वर्ल्ड कप के लिए बिग बी ने दीं टीम इंडिया को शुभकामनाएं, वीडियो देख आ जाएगा जोश

Fri, 21 Oct 2022 12:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Kbc: Amitabh Bachchan wishes team India all the best for T20 World Cup watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

क्रिकेट के प्रति हमारे देश में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। इस समय 'टी 20' वर्ल्ड कप मुकाबला खेला जा रहा है और सभी की निगाहें बस फाइनल पर टिकी हुई हैं। इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी टीम इंडिया को 'टी 20 वर्ल्ड कप' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kbc: Amitabh Bachchan wishes team India all the best for T20 World Cup watch video
केबीसी के मंच पर बिग बी ने टीम इंडिया को दीं टी 20 के लिए शुभकामनाएं - फोटो : social media

अभिताभ बच्चन इस समय 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 14 को होस्ट कर रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने टीम इंडिया को भी अपने खास अंदाज में 'टी 20' वर्ल्ड कप की शुभकामनाएं दी। बिग बी की बातें सुनने के बाद शो में मौजूद प्रतिभागी समेत दर्शक भी काफी एक्साइटेड हो गए और इस दौरान केबीसी इंडिया-इंडिया की आवाज से गूंज उठा। यकीनन ये वीडियो देखने के बाद आप भी जोश से भर उठेंगे।

Kbc: Amitabh Bachchan wishes team India all the best for T20 World Cup watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

एक फैन पेज से साझा किए गए वीडियो में अमिताभ बच्चन को कहते सुना जा सकता है कि "ए नीली जर्सी वालो, एक सौ तीस करोड़ सपनों के रखवालो, दिखा के जज्बा लहरा दो तिरंगा, इस बार फिर से विश्वकप उठा लो, नीली जर्सी वालो, ए नीली जर्सी वालो, तुम्हारी बल्लेबाजी के सामने कौन है जो झुका नहीं है...भेद सके जो गेंदबाजी तुम्हारी ऐसा बल्ला बना नहीं है, तुम बस अपनी मेहनत का सिक्का उछालो, ऐ नीली जर्सी वालो"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc: Amitabh Bachchan wishes team India all the best for T20 World Cup watch video
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

इसके आगे अमिताभ बच्चन कहते हैं 'माना कि ये इम्तिहान बड़ा है, लेकिन तुम्हारे पीछे पूरा हिंदुस्तान खड़ा है एक बार फिर से हमें 2007 वाली खुशी लौटा दो, ए नीली जर्सी वालो, एक सौ तीस करोड़ सपनों के रखवालो, इस बार फिर से विश्वकप उठा लो, इस बार फिर से विश्व कप उठा लो'।

यहां देखें वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed