सब्सक्राइब करें

केदारनाथ के निर्देशक ने शेयर की सुशांत की हथेली की तस्वीर, मौत और जिंदगी पर लिखी थी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 09 Dec 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath director abhishek Kapoor Shares Hand Picture Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। आज भी सीबीआई उनकी मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस अक्सर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं। इस बीच सुशांत की फिल्म केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सुशांत की हथेली की है।

Trending Videos
Kedarnath director abhishek Kapoor Shares Hand Picture Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत की हथेली - फोटो : ट्विटर

दरअसल केदारनाथ की रिलीज को दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने ट्वीटर पर सुशांत की हथेली की तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी हथेली पर कई शब्द लिखे हैं, जैसे- धर्म, विवाद, वादा, ईश्वर और जीवन भेदभाव नहीं करता। इसके बाद इसमें जीवन को काटकर लिखा है, मौत भेदभाव नहीं करती। इसके अलावा अपने लोगों को बचाओ, लड़की का वादा जैसा भी कुछ लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath director abhishek Kapoor Shares Hand Picture Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर - फोटो : instagram/gattukapoo

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अभिषेक कपूर ने लिखा है, 'मुझे याद है जब मैं कहानी सुना रहा था और हम मंसूर के बारे में चर्चा कर रहे थे, वह हाथ पर कुछ लिख रहा था। मैंने उससे पूछा ये क्या लिख रहा हो हाथ पर, उसने कहा अपनी दुनिया समेट रहा हूं।'

Kedarnath director abhishek Kapoor Shares Hand Picture Of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुशांत के फैंस के बीच यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'उनके जैसा कभी कोई नहीं होगा। भले ही वह अब यहां नहीं हैं लेकिन उनसे ज्यादा जीवित कोई नहीं है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वो क्या चीज है जो सुशांत के आते ही हमें इतना भावुक कर देती है? आपकी टिप्पणी पढ़कर मुझे रोना आ गया। काश मुझे उससे बातचीत करने का मौका मिलता।'

विज्ञापन
Kedarnath director abhishek Kapoor Shares Hand Picture Of Sushant Singh Rajput
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

गौरतलब है कि फिल्म केदारनाथ से ही सुशांत के साथ सारा अली खान ने डेब्यू किया था हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता नहीं मिली थी। लेकिन इसकी रिलीज से पहले काफी बज था क्योंकि सारा की यह पहली फिल्म थी। सात दिसंबर 2018 को केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी।

इस दिन करने जा रहे कोरियोग्राफर पुनीत पाठक मंगेतर संग शादी, तारीख का किया ऐलान

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed