सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केदारनाथ रिलीज के साथ ही विवादों में घिरी हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं वहीं सारा की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। उत्तराखंड में फिल्म को पूरी तरह बैन कर दिया गया है लेकिन बाकी जगहों पर फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है।
उत्तराखंड में बैन के बावजूद 'केदारनाथ' की ताबड़तोड़ कमाई, 3 दिन में बटोरे इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
#Kedarnath gathers momentum on Day 2... Growth on Day 2 [vis-à-vis Day 1]: 34.48%... Should witness an upward trend on Day 3 [Sun] as well… Fri 7.25 cr, Sat 9.75 cr. Total: ₹ 17 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 9, 2018
उत्तराखंड में फिल्म के बैन लगने पर डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने ट्वीट किया कि 'मैं उत्तराखंड सरकार से अपनी फिल्म केदारनाथ पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का आग्रह करता हूं। यह देश के लोगों में शांति, सद्भाव लाने का प्रयास है। कृपया हमें इस अवसर से वंचित न करें।'
I plead with the uttarakhand govt to pls lift the ban on my film #kedarnath. Its an attempt to bring peace, harmony and healing to the people of this country. Pls dont deprive us of this opportunity. @tsrawatbjp @RonnieScrewvala
फिल्म उत्तराखंड में रिलीज नहीं हो पाई है। हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि फिल्म में केदारनाथ मंदिर परिसर में किसिंग सीन और लव जेहाद जैसे दृश्य फिल्माए गए हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि आपत्तिजनक सीन का मामला सेंसर बोर्ड के अधिकार का है, हालांकि शांति व्यवस्था सरकार या जिले में डीएम के जिम्मे है। जिसके बाद यह फिल्म राज्य में बैन कर दी गई है।