सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग तीन महीने बीते चुके हैं लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पा रहे। फिल्म केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया। अभिषेक ने कहा है कि शातिर दिमाग वालों ने सुशांत को इस बात यकीन दिलाया कि फैंस उन्हें नहीं चाहते हैं।
केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर बोले- 'काश सुशांत सिंह राजपूत ने जहरीले दिमाग वालों पर भरोसा न किया होता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ नजर आए थे। इस ही फिल्म से सारा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। अब उन्होंने सुशांत का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
अभिषेक कपूर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत की तस्वीरें नजर आ रही हैं। इनमें वो कभी मस्ती करते दिख रहे हैं तो कभी शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सुशांत के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो को साझा करते हुए अभिषेक कपूर ने लिखा है, 'काश, तुम ये जानते कि तुम्हारे फैंस तुम्हें कितना प्यार करते हैं। काश, तुमने कुछ जहरीले दिमाग वाले लोगों की बातों पर भरोसा न किया होता। काश, तुम देख पाते कि तुम्हारे फैंस न्याय के लिए कैसे लड़ रहे हैं। मैं तुम्हें यह कहते हुए लगभग सुन सकता हूं- जाने दो सर, काम बोलेगा।'
A post shared by Abhishek kapoor (@gattukapoor) on
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। इस केस की जांच अब सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही है। इस केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार हो चुकी हैं।
न सोने के लिए बिस्तर, न गर्मी में पंखा, जेल में ऐसी कट रही है रिया चक्रवर्ती की जिंदगी