{"_id":"5f5beb3b1110ce69553e6c4e","slug":"no-fan-no-bed-provide-for-rhea-chakraborty-in-jail-cell-accused-in-sushant-singh-rajput-drug-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न सोने के लिए बिस्तर, न पंखे की सुविधा, जेल में ऐसी कट रही है रिया चक्रवर्ती की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न सोने के लिए बिस्तर, न पंखे की सुविधा, जेल में ऐसी कट रही है रिया चक्रवर्ती की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स के मामले में 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इस समय रिया चक्रवर्ती मुंबई की भायखला जेल में हैं, जहां उनके पास न ही सोने के लिए बिस्तर है और न ही वहां पंखे की सुविधा है।
2 of 5
इंद्राणी मुखर्जी
- फोटो : फाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती को इंद्राणी मुखर्जी की सेल के ठीक बराबर में रखा गया है। इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई थीं। शीना बोरा का मामला काफी हाई प्रोफाइल था। इसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में रिया चक्रवर्ती को सोने के लिए एक चटाई दी गई है। उन्हें कोई बिस्तर और ताकिया भी नहीं दिया गया है। जेल के अंदर दूसरे कैदियों की तरह ही उनसे व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग रिया चक्रवर्ती के खिलाफ काफी कुछ लिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बाकी कैदियों द्वारा रिया पर हमला किया जा सकता है। सुरक्षा कारणों की वजह से रिया को एक अलग कमरे के सेल में रखा गया है। इस सेल के बाहर तीन शिफ्ट में दो पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
जेल अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोर्ट आदेश देता है तो रिया चक्रवर्ती को एक टेबल फैन की सुविधा दी जा सकती है। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत मिले थे, इसके बाद से ही इस केस की जांच जारी है। इस केस में अब ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद एनसीबी भी जांच में जुट गई और कार्रवाई के तहत रिया को गिरफ्तार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।