शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। यह फिल्म केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी जमकर बिजनेस कर रही है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 313 करोड़ का कारोबार कर लिया है। शाहरुख की इस कमबैक फिल्म को लेकर भारत के साथ विदेशी फैंस में भी जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट ने भी पठान की जमकर तारीफ की है।
Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' की तारीफ में एडल्ट स्टार ने पढ़े कसीदे, बोलीं- मौसम ऑलरेडी बिगड़ चुका है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए केंड्रा ने पठान की पूरी टीम को बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में केंड्रा को पठान के पोस्टर के बगल में खड़ा देखा जा सकता है। इस तस्वीर पर उन्होंने लिखा, ''कुर्सी की पेटी बांध लो...मौसम ऑलरेडी बिगड़ चुका है। पठान की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई।''
#AskSrk: 'बिना किसी प्रचार के पठान बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रहा है', शाहरुख ने इस सवाल का दिया यह मजेदार जवाब
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब केंड्रा ने पठान को सपोर्ट किया है। इससे पहले 'झूमे जो पठान' गाने पर वह डांस मूव्स से लोगों को हैरान कर चुकी हैं। पठान के गाने पर डांस करते हुए उनका वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हुआ था। लोगों को उनका डांसिग स्टाइल काफी ज्यादा पसंद आया था।
30 Years of Tirangaa: राजकुमार के नाम से डरे रजनीकांत, फिर फिल्म देखकर बोले, मिस कर गया एक अच्छी फिल्म
पठान की कमाई की बात करें तो भारत में इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। महज चार दिन में ही फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ का बिजनेस किया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 221.75 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में हैं। पठान को मिली जबर्दस्त कामयाबी के बाद अब शाहरुख जल्द ही एक्शन फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है।
Athiya Shetty: शादी के बाद बिना सिंदूर-मंगलसूत्र के नजर आईं अथिया शेट्टी, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास