फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 वर्षीय महिला का दावा- 'अनुराधा पौडवाल मेरी असली मां, जब चार दिन की थी तब...'

Thu, 02 Jan 2020 04:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 02 Jan 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kerala woman files case claiming to be daughter of Anuradha Paudwal
अनुराधा पौडवाल, महिला - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की जानी मानी गायिकाओं में से एक रहीं अनुराधा पौडवाल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। केरल की 45 वर्षीय महिला ने गायिका की बेटी होने का दावा किया है। 1974 में जन्मी, करमाला मोडेक्स का दावा है कि अनुराधा ने जन्म देने के बाद उसे किसी और को सौंप दिया था।

Kerala woman files case claiming to be daughter of Anuradha Paudwal
अनुराधा पौड़वाल

केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने जिला परिवार अदालत में मामला दायर किया है। जिसमें 50 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। इसमें दावा किया गया है कि वह लोकप्रिय पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी है। महिला का दावा है कि जब वह चार दिन की थी तब उनुराधा ने उसे किसी और को (पालक माता-पिता) दे दिया था। 

Kerala woman files case claiming to be daughter of Anuradha Paudwal
अनुराधा पौडवाल - फोटो : amar ujala

महिला ने यह भी दावा किया है कि अनुराधा उस समय मेरी परवरिश नहीं करना चाहती थी। महिला ने Indian Express को बताया कि करीब चार पांच साल पहले मेरे पिता ने मुझे बताया कि मेरी बायोलॉजिक मां अनुराधा पौडवाल हैं। पोन्नाचन (महिला के पिता), उस समय महाराष्ट्र में सेना में तैनात थे और उनकी गायिका के साथ दोस्ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala woman files case claiming to be daughter of Anuradha Paudwal
अनुराधा पौडवाल

महिला ने बताया कि जब मेरे पिता ने मुझे यह बताया मैंने अनुराधा पौडवाल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद हमने इसे कानूनी रूप से आगे बढ़ाने का फैसला किया। वह मेरी मां हैं और मैं उन्हें वापस चाहती हूं। करमाला के वकील अनिल प्रसाद के मुताबिक, तिरुवंतपुरम के फैमिली कोर्ट ने अनुराधा और उनके बच्चों को 27 जनवरी की सुनवाई के दौरान मौजूद रहने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
Kerala woman files case claiming to be daughter of Anuradha Paudwal
Anuradha Paudwal

पद्म श्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पौडवाल ने संगीतकार अरुण पौडवाल से शादी की थी। बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब अनुराधा पौडवाल की आवाज का हर कोई दीवाना था। अनुराधा को गुलशन कुमार की खोज माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed