फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की 'केसरी' को मिला वीकेंड का फायदा, 150 करोड़ के क्लब में 'टोटल धमाल'

Sun, 24 Mar 2019 08:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 24 Mar 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
kesari and total dhamaal movie box office collection
kesari, total dhamaal - फोटो : social media

अक्षय कुमार की केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में ही कमाल कर दिखाया है। अभी रविवार का दिन बाकी है ऐसे में माना जा रहा है फिल्म एक बड़ी हिट साबित होने जा रही है। होली के दिन रिलीज हुई केसरी ने साल की बंपर ओपनिंग दी है। अक्षय कुमार के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा था अब इस साल उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल रिलीज के एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है।

kesari and total dhamaal movie box office collection
kesari - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, केसरी ने शनिवार को 19-20 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीन में फिल्म 57-58 करोड़ जुटाने में कामयाब रही है। हालांकि तीन दिन की कमाई की तुलना करें तो केसरी, टोटल धमाल से थोड़ी पीछे रह गई है। टोटल धमाल ने 62 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। मेट्रो शहरों में फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है हालांकि दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल में फिल्म का कलेक्शन संतोषजनक नहीं रहा।

kesari and total dhamaal movie box office collection
kesari - फोटो : social media

फिल्म की कहानी सारागढ़ी में 21 सिख योद्धाओं की है जिन्होंने 10 हजार आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। केसरी को देश में कुल 3,600 स्क्रीन और विदेशों में इसे कुल 600 स्क्रीन मिले हैं। कुल मिलाकर फिल्म 4,200 स्क्रीन पर रिलीज हुई है जबकि फिल्म का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kesari and total dhamaal movie box office collection
total dhamaal - फोटो : file photo

वहीं एक महीने पहले 22 फरवरी को रिलीज हुई टोटल धमाल ने वाकई बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल' मचा रखा है। एक महीने बाद हालांकि फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ी है लेकिन कई सिनेमाघरों में ये अभी भी टिकी है। टोटल धमाल ने शुक्रवार तक 147 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। शनिवार के आधिकारिक आंकड़े अभी नहीं आए हैं ऐसे में अनुमान है कि फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई होगी।

विज्ञापन
kesari and total dhamaal movie box office collection
total dhamaal - फोटो : file photo

टोटल धमाल में अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed