{"_id":"6243ecb0a0ab301894364ff4","slug":"kgf-2-yash-penned-his-dialogues-for-the-film-reveals-director-prashanth-neel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF 2: यश ने खुद लिखे हैं अपने धांसू डायलॉग, डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF 2: यश ने खुद लिखे हैं अपने धांसू डायलॉग, डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया खुलासा
'केजीएफ 2' साल 2022 की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म का मेगा ट्रेलर भी सामने आ चुका है, जिसमें यश के धमाकेदार अंदाज ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। फिल्म के ट्रेलर में यश की दमदार एंट्री तो देखने को मिली ही है साथ ही अभिनेता के डायलॉग्स भी फैंस का दिल जीत रहे हैं। 'केजीएफ चैप्टर 1' की तरह फिल्म के दूसरे पार्ट में भी कई शानदार डायलॉग्स हैं। लेकिन खास बात ये है कि इस बार फिल्म में अपने डायलॉग्स खुद यश ने लिखे हैं।
2 of 4
केजीएफ
- फोटो : insta-yash_kgf_fan_page
फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला है कि यश 'वायलेंस' पर एक डायलॉग बोलते हैं। यश अपने स्वैग के साथ कहते हैं, 'वायलेंस, वायलेंस, वायलेंस, मुझे वाइलेंस पसंद नहीं है। मैं टालता हूं लेकिन वायलेंस मुझे पसंद करता है।' (Violence... Violence... Violence, I don't like it, I avoid it. But, violence likes me)। यश के इस डायलॉग ने फैंस का दिल जीत लिया। यश ने ही इस सीन के डायलॉग लिखे हैं। इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है। उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया कि इस सीक्वल में अपने डायलॉग के मेजर पोर्शन की स्क्रिप्ट खुद यश ने लिखी है।
3 of 4
केजीएफ चैप्टर 1
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
'केजीएफ 2' का ट्रेलर 27 मार्च को एक मेगा इवेंट के जरिए रिलीज किया गया था। इस इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। साथ ही इस मौके पर करण जौहर भी नजर आए थे। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। महज 24 घंटे में 'केजीएफ 2' का ट्रेलर 109 मिलियन बार देखा गया था। इस ट्रेलर में फिल्म की दमदार झलक, कहानी, डायलॉग्स से लेकर एक्शन तक सब कुछ देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म
'केजीएफ चैप्टर 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म तमिल, कन्नड़, हिंदी, मलयालम और तेलुगू भाषा में देशभर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में यश के अलावा, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस बार फिल्म में प्रकाश राज भी होंगे, जिन्होंने अनंत नाग की जगह ली है। अनंत नाग ने फिल्म के पहले चैप्टर में यश (रॉकी भाई) की कहानी सुनाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।