सब्सक्राइब करें

April 2022 Releases: अप्रैल में होगा फिल्मों का धूमधड़ाका, सिनेमाघरों में आने वाली हैं ये छह बिग बजट फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 30 Mar 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Movies: From Runway 34, Jersey, Heropanti 2, Dasvi, attack these Top New Hindi Film will release in April 2022
अपकमिंग फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे देश में लगाई गई पाबंदियों को अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही पिछले दो सालों से थिएटर रिलीज का इंतजार कर रहीं फिल्में अब धीरे-धीरे सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहीं हैं। यही कारण है कि तीन महीने के अंदर कुल 15 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं अब अप्रैल के महीने में छह फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। यहां देखिए पूरी सूची।

Trending Videos
Bollywood Movies: From Runway 34, Jersey, Heropanti 2, Dasvi, attack these Top New Hindi Film will release in April 2022
अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म - अटैक
रिलीज की तारीख - 1 अप्रैल, 2022
जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीज की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक सेना अधिकारी की कहानी बताई गई है, जिसके भीतर एक चिप इनबिल्ट की जाती है। इस चिप की वजह से वह रोबोट की तरह बरताव करने लगता है और सिर्फ साइंस के आदेशों का पालन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies: From Runway 34, Jersey, Heropanti 2, Dasvi, attack these Top New Hindi Film will release in April 2022
फिल्म दसवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म - दसवीं
रिलीज की तारीख - 7 अप्रैल, 2021
आगामी कॉमेडी फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म में एक भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री की कहानी बताई गई है, जो जेल में सजा काटते हुए दसवीं की पढ़ाई पूरी करने का फैसला करता है। यह फिल्म हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के वास्तविक जीवन से प्रेरित बताई जा रही है।

Bollywood Movies: From Runway 34, Jersey, Heropanti 2, Dasvi, attack these Top New Hindi Film will release in April 2022
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म - जर्सी
रिलीज की तारीख - 14 अप्रैल, 2022
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म जर्सी आखिरकार 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित जर्सी, तेलुगू फिल्म का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में 36 वर्षीय अर्जुन की कहानी बताई गई है, जो अपने बेटे की खुशी के लिए क्रिकेट में वापसी करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Movies: From Runway 34, Jersey, Heropanti 2, Dasvi, attack these Top New Hindi Film will release in April 2022
हीरोपंती 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म - हीरोपंती 2
रिलीज की तारीख - 29 अप्रैल, 2022
कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म का पार्ट 2 रिलीज होने वाला है। हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। अहमद खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसका पहला गाना 'दाफा कर' 26 मार्च को रिलीज़ किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed