साउथ एक्टर नितिन रेड्डी आज यानी 30 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। फिल्म 'जयम' से अपनी शुरुआत करने वाले एक्टर नितिन रेड्डी साउथ सिनेमा का जाना माना नाम हैं। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने एक अलग छवि बना ली थी, इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू के लिए साउथ फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। नितिन रेड्डी को न सिर्फ उनकी जबरदस्त एक्शन फिल्मों बल्कि उनके गुड लुक्स के लिए भी जाना जाता है। नितिन एक अभिनेता होने के साथ ही निर्माता भी हैं। यह सुधाकर रेड्डी के बेटे हैं। नितिन ने साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में दी हैं। उनकी हिंदी डब्ड फिल्मों को आप यूट्यूब पर भी देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं नितिन रेड्डी की वह फिल्में।
South Actor Nithin Birthday Special: नितिन रेड्डी भी हैं साउथ के जबरदस्त एक्शन हीरो, यूट्यूब पर इन नामों से देख सकते हैं उनकी हिंदी डब फिल्में
(जयम) हिंदी डब-'फिर होगी प्यार की जीत'
अभिनेता नितिन रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जयम से की थी। साउथ में ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थीं। इस फिल्म को हिंदी में 'फिर होगी प्यार की जीत' नाम से आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
(अन्जनेयम) हिंदी डब-'माय बॉस बजरंगबली'
फिल्म अन्जनेयम जो हिंदी में 'माय बॉस बजरंगबली' में अभिनेता नितिन रेड्डी ने हनुमान भक्त की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में एक्टर अर्जुन सरजा भी मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने बजरंगबली का किरदार निभाया था। इसके अलावा इस फिल्म में एक्टर प्रकाश राज और दिग्गज अभिनेत्रा सौम्या कृष्णन भी नजर आईं थीं। कृष्णा वामसी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर थी। इस फिल्म को आप हिंदी में यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
(साय) हिंदी डब-'आर पारः द जजमेंट डे'
नितिन रेड्डी की इस फिल्म को साउथ के जाने-माने निर्देशक एस एस राजामौली ने निर्देशित किया था और इस फिल्म से अभिनेता इंडस्ट्री में स्थापित हो गए थे। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म साय को आप हिंदी में आर पारः द जजमेंट डे नाम से यूट्यूब पर देख सकते हैं।
(टक्कारी) हिंदी डब-'मेरी लड़ाई'
साल 2007 में आई फिल्म टक्कारी को अम्मा राजशेखर द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म अभिनेता नितिन ने एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई है, जो एक मिलेनियर की बहन का दिल जीत लेता है। इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन भी है। फिल्म टक्कारी को आप मेरी लड़ाई नाम से यूट्यूब पर देख सकते हैं।