फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई के मामले में सुपरस्टार यश की फिल्म KGF ने मारी बाजी, पहले दिन ही कर डाला रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

Sat, 22 Dec 2018 04:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Dec 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
KGF box office collection day 1 Yash film gets a record breaking start
kgf
तमिल, तेलुगु के बाद अब बारी है कन्नड़ सिनेमा की हिंदी भाषी दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश करने की। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की नई फिल्म केजीएफ यानी (कोलार गोल्ड फील्ड्स) हिंदी में भी रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने कई बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। पहले ही दिन केजीएफ ने धमाल मचा दिया है।
KGF box office collection day 1 Yash film gets a record breaking start
kgf

आइए बात करते हैं पहले दिन के कलेक्शन की। केजीएफ के हिंदी वर्जन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने 18.10 करोड़ की कमाई की है। जो कि किसी कन्नड़ फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। फिल्म के कंटेंट की काफी तारीफ की जा रही है। जिसका नतीजा आप कलेक्शन के रूप में देख चुके हैं।

KGF box office collection day 1 Yash film gets a record breaking start
kgf
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिलने वाला है। फिल्म हिंदी में 8 करोड़ तक का वीकेंड कलेक्शन दे सकती है। केजीएफ को 5 भाषाओं में रिलीज की गई है- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
KGF box office collection day 1 Yash film gets a record breaking start
kgf

प्रशांत नील निर्देशित इस फिल्म में यश ने लीड रोल निभाया है। ट्रेलर आने के साथ ही इस फिल्म की काफी चर्चा रही है। हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी केजीएफ के हिंदी ट्रेलर को पसंद किया गया है। 'केजीएफ' में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय ने आइटम सांग किए हैं। केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रींस पर रिलीज की गयी है, जबकि कन्नड़, तेलुगु में 400, तमिल में 100 और मलयालम में 60। केजीएफ का बजट 70 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो बजट निकालने में कुछ ज्यादा समय नहीं लगेगा।

विज्ञापन
KGF box office collection day 1 Yash film gets a record breaking start
kgf

1951 से शुरू हुई ये कहानी केजीएफ, यानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की कहानी है। कहानी एक महत्वाकांक्षी लड़के रॉकी की है जिसकी मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया है कि वो जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर। कहानी को दो भागों में बांटा गया है और इसका पहला भाग है ये ‘केजीएफ – चैप्टर वन’ नाम से रिलीज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed